---Advertisement---

Aam Aadmi Party: 12 वर्ष का राजनीतिक सफर! जानें स्थापना दिवस पर AAP सुप्रीमो और CM Bhagwant Mann का क्या है संदेश?

Aam Aadmi Party: उम्र सिर्फ एक नंबर नहीं बल्कि अनुभव का गुच्छा है जो किसी शख्य का साथ आजीवन देता है। सवाल ये है कि उम्र क्या सिर्फ इंसानों के लिए होती है? हम कहेंगे नहीं। उम्र उन सभी चीजों पर लागू होती है जो इस धरती पर आस्तित्व में है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 26, 2024 1:21 अपराह्न

Aam Aadmi Party
Follow Us
---Advertisement---

Aam Aadmi Party: उम्र सिर्फ एक नंबर नहीं बल्कि अनुभव का गुच्छा है जो किसी शख्य का साथ आजीवन देता है। सवाल ये है कि उम्र क्या सिर्फ इंसानों के लिए होती है? हम कहेंगे नहीं। उम्र उन सभी चीजों पर लागू होती है जो इस धरती पर आस्तित्व में है। यहां बात ‘उम्र’ की इसलिए हो रही है क्योंकि आज आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने अपने 12 साल का राजनीतिक सफर पूरा कर लिया है। ‘आप’ की स्थापना 26 नवंबर 2012 को हुई थी।

AAP के 12वें स्थापना दिवस पर पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने खास प्रतिक्रिया जाहिर की है। अरविंद केजरीवाल के अलावा पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भी ‘आप’ के 12वें स्थापना दिवस पर खास प्रतिक्रिया दी है। सीएम भगवंत मान का कहना है कि “इसी पार्टी ने आम लोगों को मुफ्त शिक्षा, मुफ्त बिजली और मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं जैसे अधिकार दिए हैं।”

Aam Aadmi Party के 12वें स्थापना दिवस पर Arvind Kejriwal की प्रतिक्रिया

‘आप’ सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने ‘Aam Aadmi Party’ के 12वें स्थापना दिवस पर खास प्रतिक्रिया जाहिर की है। पार्टी सुप्रीमो के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें संघर्षों के दिन को दर्शाया गया है।

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का कहना है कि “2012 में आज का ये दिन इतिहास का वो पल है, जब देश के आम आदमी ने अपनी ताकत पहचानी और आम आदमी पार्टी की स्थापना की। अब तक का हमारा ये सफ़र संघर्ष, बलिदान और जीत की कहानियों से भरा रहा। पिछले 1 साल में तो हमें मिटाने की लाख कोशिशें हुईं, लेकिन हमारी ईमानदारी, जनता के प्यार और कार्यकर्ताओं के हौसले ने हमें और मज़बूत बना दिया। हम अन्याय और तानाशाही के ख़िलाफ़ पहले से ज़्यादा मज़बूती से खड़े हैं। संविधान और लोकतंत्र बचाने की हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी।आइए, पार्टी के इस स्थापना दिवस पर देश को और बेहतर बनाने का संकल्प लें। जय हिंद।”

आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर क्या बोले CM Bhagwant Mann?

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के स्थापना दिवस पर खास संदेश जारी किया है।

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) का कहना है कि “आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से निकली हुई पार्टी है जिसके विचारों की गूंज आज पूरे देश में है। भारत के संविधान दिवस पर पैदा हुई इस पार्टी ने जहाँ आम लोगों को मुफ्त शिक्षा, मुफ्त बिजली और मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं जैसे अधिकार दिए वहीं लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी पूरी मेहनत और दृढ़ता से आगे बढ़ रही है। संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी। आइए पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर देश और राज्य को बेहतर बनाने का संकल्प लें।”

AAP स्थापना दिवस पर राज्यसभा सांसद Raghav Chadha का खास ऐलान

https://twitter.com/raghav_chadha/status/1861280277559156952

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने आज ‘आप’ के 12वें स्थापना दिवस पर खास ऐलान किया है। राघव चड्ढा का कहना है कि “यह तो एक शुरूआत है। हम सब मिलकर भ्रष्टाचार मुक्त, समान और न्यायपूर्ण भारत के लिए लड़ते रहेंगे।”

राघव चड्ढा ने संघर्षों के दिन को याद करते हुए कहा है कि “आज से 12 साल पहले अरविंद केजरीवाल ने एक नई तरह की राजनीति का सपना देखने का साहस किया। एक ऐसी राजनीति जो आम आदमी को केंद्र में रखे। आज, आम आदमी पार्टी भारत की सबसे युवा और सबसे सफल राजनीतिक स्टार्टअप के रूप में खड़ी है। हमने राजनीति को साफ किया, शासन में क्रांति लायी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में बदलाव किया और लाखों लोगों को एक उज्जवल भविष्य दिया।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026