---Advertisement---

विपक्षी दलों की बैठक के बीच AAP का बड़ा आरोप, कहा- कांग्रेस-BJP में हो चुका है समझौता, कही ये बात

AAP: विपक्षी दलों की बैठक के बीच AAP ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। AAP का कहना है कि अध्यादेश पर कांग्रेस-BJP में समझौता हो चुका है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 23, 2023 3:25 अपराह्न

Arvind Kejriwal Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

AAP: बिहार के पटना में विपक्षी दलों की बैठक जारी है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा बयान जारी किया है। AAP ने कांग्रेस पर BJP के साथ मिलीभगत का आरोप लगया है। AAP का कहना है कि दिल्ली पर केंद्र के अध्यादेश को लेकर BJP-कांग्रेस में पहले ही बात हो चुकी है। ऐसे में कांग्रेस इसका विरोध नहीं करने वाली। AAP ने आरोप लगया है कि दोनों में समझौता हो चुका है।

BJP और कांग्रेस में हो चुका है समझौता

आम आदमी पार्टी ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है, ” हमें जानकारी मिली है कि राहुल गांधी और बीजेपी के बीच समझौता हो चुका है कि वो गैरकानूनी अध्यादेश के खिलाफ बीजेपी के साथ खड़े हैं। असंवैधानिक अध्यादेश के जरिए दिल्ली के लोगों और दिल्ली सरकार का अधिकार छीना गया है. कांग्रेस को इतना समय क्यों लग रहा है? कांग्रेस को अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए कि वो संविधान के साथ खड़े हैं या बीजेपी के? “

कांग्रेस ने अभी तक स्पष्ट नहीं की स्थिति

दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। वे अध्यादेश के विरोध में विपक्ष का समर्थन जुटा रहे हैं। केजरीवाल चाहते हैं कि ये अध्यादेश संसद में पेश न हो, ताकि इसे कानून बनने से रोका जा सके। केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ इस मुहिम में केजरीवाल को कई विपक्षी पार्टियों का समर्थन मिल चुका है। लेकिन, कांग्रेस ने अभी भी अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। AAP ने बीते दिनों कांग्रेस को इस मामले पर स्थिति स्पष्ट करने का अल्टीमेटम भी दिया। लेकिन, कांग्रेस का कहना है कि जब ये अध्यादेश संसद में लाया जाएगा, तब इस पर रणनीति तैयार की जाएगी।

ये भी पढ़ें: सुरक्षा व्यवस्था पर LG और AAP में जंग जारी, CM Kejriwal बोले- जहां थानों में पुलिस नहीं, वहां कैसे सुरक्षित रहेंगे लोग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026