---Advertisement---

सुरक्षा व्यवस्था पर LG और AAP में जंग जारी, CM Kejriwal बोले- जहां थानों में पुलिस नहीं, वहां कैसे सुरक्षित रहेंगे लोग

CM Kejriwal: दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था पर LG ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है। जिस पर केजरीवाल ने करारा जवाब दिया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 22, 2023 3:55 अपराह्न

CM Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

CM Kejriwal: दिल्ली में ट्रांसफर-पोस्टिंग विवाद के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा गरमाया गया है। दिल्ली में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच तनी हुई है। कुछ दिनों पहले ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर CM केजरीवाल ने LG (Lieutenant Governor) को पत्र लिखा था, जिसका जवाब LG ने बुधवार को दिया। अब LG की चिट्ठी के जवाब में CM केजरीवाल ने करारा जवाब दिया है।

ये भी पढ़ें: जिस अमूल गर्ल ने ब्रांड को दिलाई थी पहचान, उसी की कल्पना करने वाले Sylvester Dacunha का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम साल

दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत

CM केजरीवाल ने LG के दावों और उनकी मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि भारत इस बार जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इसकी कई बैठकें दिल्ली में भी हो रही है। सम्मेलन शुरू होने से कुछ दिन पहले दिल्ली में एक ही दिन में 4 लोगों की हत्या हो जाती है। जो कहीं न कहीं सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थिति में लोगों के बीच दिल्ली की कैसे धारणा बनेगी ? उन्होंने कहा कि दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की सख्त जरूरत है। लेकिन, न तो LG और न ही केंद्र सरकार इस पर गंभीर दिख रही है।

‘अच्छा होगा अगर LG अपने काम पर ध्यान दें’

उन्होंने कहा कि मुझे ऐसी कई रिपोर्ट्स मिली हैं, जिससे पता चलता है कि दिल्ली में प्रभावी पुलिसिंग और गश्त के लिए केंद्र के पास पर्याप्त पुलिस फोर्स ही उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां थानों में पुलिस ही नहीं होगी, वहां लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे। ये एक मंभीर मुद्दा है, जिस पर ध्यान देनी की सख्त जरूरत है। उन्होंने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को उनके काम पर ध्यान देने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि अच्छा होता अगर LG दूसरों के कामों का श्रेय लेने के बजाय संविधान द्वारा सौंपे गए कामों पर ध्यान देते।

ये भी पढ़ें: बाइडेन की डिनर पार्टी में पहुंचे PM Modi, फर्स्ट लेडी को दिया ग्रीन डायमंड का प्रजेंट, अमेरिकी राष्ट्रपति को गिफ्ट की ये चीजें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026