---Advertisement---

बाइडेन की डिनर पार्टी में पहुंचे PM Modi, फर्स्ट लेडी को दिया ग्रीन डायमंड का प्रजेंट, अमेरिकी राष्ट्रपति को गिफ्ट की ये चीजें

PM Modi: भारत के PM नरेंद्र मोदी इन दिनों तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन आज PM मोदी प्राइवेट डिनर के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 22, 2023 11:17 पूर्वाह्न

PM Modi US Visit
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं। मंगलवार (20 जून) देर रात करीब 10 बजे PM मोदी अमेरिका पहुंचे थे। इसके बाद 21 जून, बुधवार को PM मोदी ने UN हेडक्वार्टर में 135 देशों के प्रतिनिधियों के साथ योग किया था। अपने दौरे के दूसरे दिन आज (22 जून, गुरुवार) PM मोदी प्राइवेट डिनर के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नि जिल बाइ़डेन से मुलाकात की। डिनर में भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल भी मौजूद रहे।

फर्स्ट लेडी को दिया ग्रीन डायमंड का प्रजेंट

इस मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों में गिफ्ट भी एक्सचेंज किए गए। PM मोदी ने अमेरिका की फर्स्ट लेडी डॉ. जिल बाइडेन को जहां 7.5 कैरेट का एक ग्रीन डायमंड गिफ्ट किया, तो वहीं राष्ट्रपति जो बाइडने विशेष चंदन का डिब्बा, पंजाब का घी, गुजरात का नमक समेत कई चीजें भेंट की। पीएम मोदी ने भारत की तरफ से जिन उपहारों को राष्ट्रपति जो बाइडेन को भेंट किया है उनसे भारतीय संस्कृति की झलक मिलती है। उनको दिए गए उपहारों विविधताओं के देश भारत के अलग अलग राज्यों का संगम बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: जिस अमूल गर्ल ने ब्रांड को दिलाई थी पहचान, उसी की कल्पना करने वाले Sylvester Dacunha का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम साल

चंदन के डिब्बा में क्या था विषेश ?

PM मोदी ने जो बाइडेन को चंदन की लड़की का हाथ से बना एक छोटा सा डिब्बा भी तोहफे में दिया। इस डिब्बे में भारत की विविधता समाई हुई थी। इस डिब्बे को बनाने में इस्तेमाल हुआ चंदन मैसूर (कर्नाटक) से था। इसे राजस्थान की राजधानी जयपुर के कारीगरों ने बनाया है। इस बॉक्स में भगवान गणेश की एक चांदी की मूर्ति थी, जिन्हें सभी बाधाओं को खत्म करने वाला माना जाता है। इस मूर्ति को कोलकाता में चांदी का काम करने वाले एक परिवार की पांचवी पीढ़ी ने तैयार किया है।

ये चीजें भी की गिफ्ट

इसके अलावा PM मोदी ने The Ten Principal Upnishads किताब, हाथ से बना चंदन की लड़की का डिब्बा, चंदन की लकड़ी, चांदी का सिक्का, तिल के बीज, सोने का सिक्का, गणेश भगवान की मूर्ति, चांदी का एक दीपक सहित कई अन्य चीजें राष्ट्रपति जो बाइडेन को गिफ्ट की हैं।

ये भी पढ़ें: Delhi Ordinance: CM केजरीवाल का बड़ा दावा, राज्यों के अधिकार छीन सकती है केंद्र सरकार, दिल्ली अध्यादेश को बताया एक्सपेरिमेंट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026