---Advertisement---

West Bengal Panchayat Election 2023: विपक्षी एकता के खातिर बंगाल में पीछे हटी AAP, अब नहीं लड़ेगी पंचायत चुनाव!

West Bengal Panchayat Election 2023: पश्चिम बंगाल में विपक्षी एकता के खातिर AAP पीछे हट गी है। खबर है कि AAP अब बंगाल पंचायत चुनाव नहीं लड़ेगी।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 9, 2023 6:28 अपराह्न

kejriwal mamata banerjee
Follow Us
---Advertisement---

West Bengal Panchayat Election 2023: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के क्या मायने थे, ये सभी को पता है। दिल्ली पर केंद्र के अध्यादेश के विरोध में CM केजरीवाल ममता बनर्जी से समर्थन मांगने पहुंचे। ममता बनर्जी ने भी दिल्ली सरकार की इस मुहिम का समर्थन किया था। जिसकी कीमत आम आदमी पार्टी को बंगाल पंचायत चुनाव न लड़कर चुकानी होगी।

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest में नया मोड़, पुलिस के साथ बृजभूषण के घर पहुंची महिला पहलवान, क्या समझौते की हो रही है कोशिश ?

TMC के समर्थन के बाद पीछे हटी AAP

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी सूत्रों से जानकारी मिली है कि विपक्षी एकता के खातिर AAP बंगाल में पीछे हट गई है। यानी अब AAP पश्चिम बंगाल में होने वाले पंचायत चुनाव नहीं लड़ेगी। क्योंकि TMC (Trinamool Congress) ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ AAP का समर्थन किया है। इसलिए AAP को भी बदले में कुछ देना होगा। यानी AAP इसकी कीमत चुनाव न लड़कर चुकाएगी।

BJP के खिलाफ मजबूत हो रहा विपक्ष

वहीं, आम आदमी पार्टी के आला नेताओं का कहना है कि पार्टी की असली लड़ाई BJP के खिलाफ है। इसलिए फैसला लिया गया है जिन राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियां मजबूत हैं, वहां चुनाव नहीं लड़ा जाएगा। बता दें कि हाल ही में ममता बनर्जी ने विपक्ष को एकजुट करने के लिए लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यही फॉर्मूला दिया था। भाजपा विरोधी गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि था कि जिस राज्य में जो पार्टी मजबूत होगी, वह वहीं चुनाव लड़ेंगी। इसका विपक्ष को पूरा फायदा होगा। माना जा रहा है कि AAP के इस कदम से भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता को मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब के Governor की केंद्र को सलाह, कहा- ‘नहीं सुधर रहा पाकिस्तान, एक और सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026