---Advertisement---

Anurag Dhanda: ‘आप’ के विचारों का प्रसार कर रहे पार्टी मीडिया प्रभारी! हरियाणा से गुजरात तक मुखरता से उठा रहे जनता की आवाज

आप नेता Anurag Dhanda तेजी से पार्टी की नीतियों का प्रसार कर रहे हैं। अनुराग ढ़ांडा को ज्यादातर मौकों पर जनहित से जुड़ी आवाज उठाते हुए देखा जाता है। आप नेता हरियाणा से लेकर गुजरात तक मुखरता से जनता से जुड़ी आवाज उठाते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 12, 2025 6:17 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: आम आदमी पार्टी की कुनबा तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की फौज पार्टी में शामिल हो रही है। इस क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढ़ांडा भी प्रयासरत हैं और पार्टी के विचारों का प्रसार कर रहे हैं। अनुराग ढ़ांडा को ज्यादातर मौकों पर युवाओं, महिलाओं और किसानों के हक की आवाज उठाते देखा जाता है।

आप नेता मुखरता से अपने हिस्से का पक्ष रखते हुए जनहित से जुड़ी आवाज को बल देते हैं। यही वजह है कि गुजरात से लेकर गोवा, हरियाणा तक पार्टी का कैडर तेजी से बढ़ रहा है। आप की विचारधारा भी लोगों तक तेजी से पहुंच रही है और लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। इसमें अनुराग ढ़ांडा का भी अहम योगदान है जिसकी चहुंओर चर्चा होती है।

हरियाणा से गुजरात तक मुखरता से जनता की आवाज उठा रहे Anurag Dhanda

पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढ़ांडा मुखरता से जनता के हित की आवाज उठाते हैं। हरियाणा में भी उन्हें लाडो लक्ष्मी योजना का जिक्र कर महिलाओं के हक की आवाज उठाते देखा जाता है। इससे इतर वो युवाओं को रोजगार दिलाने की बात करते हुए नायब सैनी सरकार को आईना दिखा चुके हैं।

किसानों को मुआवजा से जुड़े मुद्दे पर भी आप नेता हरियाणा सरकार को घेर चुके हैं। वहीं गुजरात में अनुराग ढ़ांडा को मुखरता से गोपाल इटालिया व अन्य आप कार्यकर्ताओं के पक्ष में आवाज उठाते देखा जाता है। आप नेता ढ़ांडा लगातार गुजरात सरकार पर किसानों का हक मारने का आरोप लगाते हैं। उनकी यही बेबाकी गुजरात से लेकर हरियाणा, गोवा तक उन्हें चर्चा का केन्द्र बनाती है।

पार्टी के विचारों का प्रसार कर रहे आप नेता!

अनुराग ढ़ांडा लगातार पार्टी के विचारों का प्रसार कर रहे हैं। बीते दिनों ही उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आप को बीजेपी-कांग्रेस के समक्ष देशवासियों के विकल्प बताया था। गुजरात में भी किसानों को संबोधित करते हुए अनुराग ढ़ांडा आम आदमी पार्टी को उनकी असल हितैष बता चुके हैं।

हरियाणा में भी आप नेता को मुखरता के साथ युवाओं से लेकर महिलाओं तक का मुद्दा उठाते देखा जाता है जो उनकी प्राथमिकता को स्पष्ट करता है। यही वजह है कि भारी संख्या में लोग पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर आप कैडर का हिस्सा बन रहे हैं। इसमें अनुराग ढ़ांडा की भूमिका भी अहम है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 22, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 22, 2026

Punjab News

मई 22, 2026

Rashifal 23 May 2026

मई 22, 2026

कल का मौसम 23 May 2026

मई 22, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 22, 2026