Hanuman Ansh Box Office Collection Day 61: हनुमान अंश फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई के साथ आगे बढ़ रही है। इस मूवी ने रिलीज के तीसरे महीने भी सफलता के झंडे गाड़े हुए हैं। हनुमान जी के परम भक्त नीम करोली बाबा जी के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने महज 2 करोड़ की लागत से 425 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस दौरान रिलीज हुई किसी भी बड़ी मूवी का असर इसके ऊपर नहीं पड़ा है। अमूमन 9वें हफ्ते तक पहुंचते-पहुंचते बड़ी से बड़ी फिल्में दम तोड़ देती हैं। लेकिन हनुमान अंश इन्हीं में सबसे ज्यादा कमाई कर रही है।
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 61 कितना हुआ?
हनुमान अंश फिल्म ने रिलीज के 61वें दिन 1 करोड़ की कमाई की है। ये कलेक्शन 1570 शोज से हुई है। भारत में ये टोटल कमाई 385 .62 करोड़ रुपए कर चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 39.90 करोड़ रुपए हो चुका है। वहीं, इसका टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 425.52 करोड़ रुपए हो चुका है। लगभग 2 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने 33 फीसदी ज्यादा बढ़त के साथ 61वें दिन भी कमाई की है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
‘हनुमान अंश’ फिल्म ने बनाए महारिकॉर्ड
नीम करोली बाबा जी के जीवन पर आधारित हनुमान अंश फिल्म के डायरेक्टर और राइटर डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी हैं। मूवी में अनिल रस्तोगी, पूर्मिणा तिवारी सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल और नेहा परांजपे जैसे बड़े कलाकार हैं।रिकॉर्ड्स की बात करें तो ये फिल्म हिन्दी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसने 90.25 करोड़ का कलेक्शन करके ऑल-टाइम सर्वश्रेष्ठ पांचवें हफ्ते का खिताब भी अपने नाम कर लिया है। वहीं, ऑल-टाइम सर्वश्रेष्ठ 9वां वीकेंड कारिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इसने 51 साल पुरानी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली ‘जय संतोषी मां’ फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है।







