---Advertisement---

AAP नेता Raghav Chadha ने फर्जीवाड़ा से किया इनकार, कहा- ‘ झूठी है फर्जी हस्ताक्षर वाली बात’, BJP पर जमकर किया पलटवार

Raghav Chadha: भाजपा नेताओं द्वारा लगाए गए ‘फर्जीवाड़े’ के आरोपों को AAP नेता राघव चड्ढा ने नाकार दिया है। उन्होंने कहा कि BJP झूठा प्रचार कर रही है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 10, 2023 5:46 अपराह्न

Raghav Chadha
Follow Us
---Advertisement---

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता राघव चड्ढा ने फर्जी हस्ताक्षर वाले मामले को झूठा बताया है। उन्होंने इसे BJP का फर्जी प्रचार बताया है। दरअसल, BJP के इन आरोपों को लेकर उन्होंने आज एक प्रेस वार्ता की। चड्ढा ने कहा कि उन्होंने सदस्यों के हस्ताक्षर सुरक्षित नहीं रखे, क्योंकि हाउस पैनल गठित करने के लिए इसकी आवश्यकता नहीं थी।

झूठ को दोहराना BJP का काम

उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र मंत्र है, एक झूठ को हजार बार दोहराओ और वह सच बन जाता है। इस मंत्र के जरिए मेरे खिलाफ दुष्प्रचार किया गया कि मैनें फर्जी हस्ताक्षर किए हैं। यही कारण है कि मुझे झूठ को सच बताने के लिए आपके सामने यहां आना पड़ा।

https://twitter.com/raghav_chadha/status/1689531046109532160?s=20

‘मेरी खिलाफ फैलाया गया झूठ‘

उन्होंने कहा कि इस मामले को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया है। उन्होंने कहा कि संसद नियमों से चलती है। संसद की नियम पुस्तिका कहती है कि किसी भी चयन समिति के लिए आप नाम प्रस्तुत कर सकते हैं। कहीं भी यह नहीं लिखा है कि किसी को प्रस्तावित सदस्य के हस्ताक्षर की आवश्यकता है। लेकिन मेरे खिलाफ जाली हस्ताक्षर का झूठा प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझ पर लगे सभी आरोप झूठे हैं।

‘राघव चड्ढा ने दिया जन्मदिन का उदाहरण’

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “कल्पना कीजिए कि यह मेरा जन्मदिन है, मैं इसे मनाना चाहता हूं और 10 लोगों को आमंत्रित करना चाहता हूं। 10 में से आठ उपस्थित होते हैं, जबकि 2 नहीं आते और नाराज हो जाते हैं कि मैंने उन्हें क्यों आमंत्रित किया। एक ही बात है। मैंने प्रस्ताव दिया है, हस्ताक्षर नहीं लिए हैं। लेकिन वो 2 लोग मुझसे नाराज हो गए।”

क्यों होता है विशेष समिति का गठन ?

उन्होंने कहा कि जब भी कोई विवादास्पद विधेयक संसद में लाया जाता है और सांसद उसका विरोध करते हैं, तो उस पर चर्चा के लिए एक समिति का गठन किया जाता है। उस पैनल के लिए कुछ नाम प्रस्तुत किए जाते हैं। जो लोग पैनल का हिस्सा नहीं बनना चाहते वो अपना नाम वापस ले सकते हैं।

यह एक प्रस्ताव होता है, इसमें किसी को भी मजबूर नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि मैंने भी कुछ लोगों के नाम का प्रस्ताव दिया था, लेकिन मुझ पर झूठे आरोप लगाए गए की मैंने फर्जी हस्ताक्षर किए हैं, जो सरासर गलत है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026