---Advertisement---

Anna Bhagya Scheme: कर्नाटक में चावल की कमी दूर करेगी पंजाब की Mann सरकार, कांग्रेस के चुनावी वादे को पूरा करने में ऐसे करेगी मदद

Anna Bhagya Scheme: कर्नाटक में चावल की कमी दूर करने के लिए पंजाब सरकार ने हाथ आगे बढ़ाया है। कांग्रेस ने चुनाव से पहले मुफ्त चावल देने का वादा किया था।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 20, 2023 1:27 अपराह्न | Updated: जून 20, 2023 2:54 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Anna Bhagya Scheme: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने लोगों को मुफ्ता चावल देने का वादा (Free Rice Scheme) किया था। अब कांग्रेस इस योजना को लागू करने की तैयारी कर रही है। लेकिन, कर्नाटक में चावल की कमी के चलते कांग्रेस के सामने एक बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। मुसीबत की इस घड़ी में आम आदमी पार्टी ने मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। AAP का कहना है कि अगर कर्नाटक सरकार चाहे तो पंजाब इसमें उनकी मदद कर सकता है। क्योंकि, पंजाब में चावल की खेती बड़े पैमाने पर होती है। इसलिए पंजाब की AAP सरकार कर्नाटक में चावल की कमी दूर करने में मदद करेगी।

ये भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2023: कांवड़ यात्रा पर सख्ती की तैयारी, त्रिशूल, भाले, अश्लील गानों पर रोक, यात्रा से पहले जान लें ये नियम

AAP की नकल कर रही कांग्रेस

दरअसल, ये दावा AAP की कर्नाटक इकाई ने किया है। AAP कर्नाटक के अध्यक्ष पृथ्वी रेड्डी ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की कहा कि अगर कांग्रेस सरकार चाहे तो पंजाब सरकार उनकी मदद कर सकती है। उन्होंने कहा कि काग्रेंस लोगों से वादे करके सत्ता में तो आ गई, लेकिन तैयारियों पूरी नहीं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने AAP की कई योजनाओं की नकल की है। चुनाव में वोट हासिल करने के लिए कांग्रेस ने कई घोषणाएं जल्दबाजी में की, जिसका एहसास उसे अब हो रहा है।

कांग्रेस की अधूरी गारंटियों से जनता परेशान

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आधी-अधूरी गारंटियों से कर्नाटक की गरीब जनता परेशान है। AAP गरीब जनता की पीड़ा को समझती है, ऐसे में पंजाब सरकार ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि कल ही मेरी बात पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से हुई। उन्होंने मुझसे कहा कि वे कर्नाटक की मदद के लिए तैयार हैं, अगर सरकार चाहे। उन्होंने कहा कि हम कोई राजनीति नहीं करना चाहते। प्रदेश की जनता को हर सुविधा मिले, यही हमाला लक्ष्य है।

ये भी पढे़ं: PM Modi के अमेरिकी दौरे को लेकर जोरों पर तैयारियां, धुआंधार तरीके से होगा स्वागत, यहां जानिए सारे इवेंट्स के शेड्यूल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026