---Advertisement---

तिरंगा यात्रा से AAP करेगी Haryana Election 2024 का शंखनाद, जींद को चुनने की है ये अहम वजह

Haryana politics: हरियाणा में अभी विधानसभा चुनाव अभी देरी है जो कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद अगले साल होगें। लेकिन पंजाब फतह करने के बाद AAP ने पड़ोसी राज्य हरियाणा पर भी अपनी नजरें गड़ा दी हैं। जिसके लिए उसने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के साथ ही विधानसभा की तैयारियों को अंजाम देना ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जून 8, 2023 12:52 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Haryana politics: हरियाणा में अभी विधानसभा चुनाव अभी देरी है जो कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद अगले साल होगें। लेकिन पंजाब फतह करने के बाद AAP ने पड़ोसी राज्य हरियाणा पर भी अपनी नजरें गड़ा दी हैं। जिसके लिए उसने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के साथ ही विधानसभा की तैयारियों को अंजाम देना शुरु कर दिया है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए ‘आप’ ने ‘हरियाणा का लाल केजरीवाल’ के नारे के साथ आज राज्य के जींद से तिरंगा यात्रा निकालने वाली है। इस तिरंगा यात्रा से प्रमुख रूप से दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के सीएम भगवंत मान चुनावी बिगुल फूंकेंगे। बता दें बीजेपी और कांग्रेस के बाद हरियाणा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है।

जींद से होगी राजनीतिक समर की शुरूआत

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के किले को फतह करने के लिए जींद शहर को चुना है। इसका कारण है कि राज्य के इस शहर को राजनीतिक राजधानी का दर्जा प्राप्त है। हरियाणा आप प्रचार समिति के अध्यक्ष अशोक तंवर के मुताबिक जींद की इस तिरंगा यात्रा के साथ ही खट्टर सरकार की उल्टी गिनती चालू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जींद को चुनने के पीछे की मंशा साफ है कि आप विरोधी पार्टियों को साफ संदेश देना चाहती है। दूसरी बात हरियाणा पार्टी प्रमुख केजरीवाल का गृह राज्य भी है। तो दिल्ली और पंजाब के बाद सीएम केजरीवाल अपने राज्य की भी आवाज बनना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ेंः MP Election 2023: सीएम पद पर छिड़ी रार के बीच बोले Kamalnath- ‘जनता का जनादेश तय करेगा’

जानें कैसी रहेगी रोड शो की रूपरेखा

बता दें विधानसभा चुनाव के लक्ष्य को देखते हुए पार्टी संयोजक केजरीवाल ने राज्य के संगठन में भी आमूलचूल बदलाव किए हैं। जिसके तहत हरियाणा प्रभारी रहे राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता को प्रदेश का नया पार्टी प्रमुख बना दिया है। इसके साथ ही अनुराग ढांडा को पार्टी का स्टेट सीनियर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि पूर्व सांसद अशोक तंवर को चुनान प्रचार कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। इन सभी बदलावों के साथ ही पार्टी इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से अपनी ताकत दिखाएगी। चूंकि पहले इसे रोड शो का नाम दिया गया था लेकिन कुंदन सिनेमा से एसडी स्कूल के बीच का 1 किमी छोटा रूट होने के कारण बाद पार्टी ने तय किया कि इसे तिरंगा यात्रा का रूप दे दिया है। जिसमें दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब के सीएम मान पैदल इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे।

इसे भी पढ़ेंः Amarnath Yatra 2023 पर आतंकी हमले का खुफिया अलर्ट जारी, एजेंसियों ने ISI के इस प्लान को किया डिकोड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026