---Advertisement---

Abhijeet Dipke की अमेरिका में पढ़ाई को आरटीआई कार्यकर्ता नहीं कर सके बर्दाश्त, शिकायत होने पर सीजेपी ने मारा ताना ‘पीएम केयर्स फंड की तरफ भी देखे’

Abhijeet Dipke: आरटीआई कार्यकर्ता ने सीजेपी के ऑनलाइन फाउंडर पर सवाल खड़ा किया। अमेरिका में पढ़ाई को लेकर शिकायत हुई तब सीजेपी नेता भड़के नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला जो फिलहाल विवादों में आ गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 3, 2026 11:19 पूर्वाह्न

Abhijeet Dipke
Follow Us
---Advertisement---

Abhijeet Dipke: जंतर मंतर पर नीट और बाकी प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर प्रोटेस्ट किया गया और इसमें समर्थन में खड़े थे कॉकरोच जनता पार्टी लेकिन इस सब के बीच अब सीजेपी के ऑनलाइन फाउंडर अभिजीत दिपके मुसीबत के घिर गए हैं। दरअसल आरटीआई कार्यकर्ता की तरफ से 3 शिकायत दर्ज की गई है। उनकी तरफ से यह सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर उन्होंने कैसे अमेरिका में पढ़ाई की जबकि उनके पिता सिर्फ 60000 कमाते थे। आइए जानते हैं शिकायत के बाद सीजेपी नेता वैष्णवी गौर ने क्यों पीएम केयर फंड्स पर ताना मारती नजर आई।

क्यों आरटीआई कार्यकर्ता ने की अभिजीत दिपके की शिकायत

दरअसल आरटीआई कार्यकर्ता अमित तिवारी ने कहा कि “मैंने तीन अलग-अलग जगहों पर शिकायत दर्ज कराई है। मैंने चुनाव आयोग में मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कपिल सिबल द्वारा दिए गए 1 करोड़ रुपये के फंड के संबंध में, मैंने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) से शिकायत की है कि 18% जीएसटी का उल्लंघन हुआ है।”

सीजेपी नेता ने आरटीआई विवाद पर किया कटाक्ष

इसका जवाब देते हुए नेता वैष्णवी गौर ने इसका जवाब देते हुए कहा किएक निजी व्यक्ति के एजुकेशन खर्च पर आरटीआई लगाने वाले कभी पीएम केयर्स फंड की तरफ भी देखे। मोदी जी आपको माफ़ कर देंगे, परेशान मत हो। वहीं अमेरिका में पढ़ाई को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पहले अभिजीत दिपके ने कहा था कि मेरी बोस्टन की ओर से पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप मिली थी। इतना ही नहीं मैंने कुछ एजुकेशन लोन भी लिया था जिसे अब वापस करना है।” वहीं

 

क्या उठा है अभिजीत दिपके पर सवाल

आरटीआई एक्टिविस्ट अमित तिवारी ने चुनाव आयोग में कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है। इतना ही नहीं उन्होंने सेंट्रल बोर्ड ऑफ इंडायरेक्ट टैक्सैज एंड कस्टम (CBIC) में शिकायत करते हुए कहा कि सीजेपी को कपिल सिब्बल की ओर से एक करोड़ रुपये का फंड दिया गया है। ऐसे में जीएसटी वसूलने की मांग की गई है। इतना ही नहीं महाराष्ट्र सरकार को शिकायत दर्ज करते हुए कहा गया कि अभिजीत दिपके के पिता भगवान राव दिपके एमआईडीसी में जूनियर पोस्ट पर थे। ऐसे में अमेरिका में एक साल पढ़ाई का खर्च कम से कम 30 लाख से लेकर एक करोड़ तक आता है, तो इतनी रकम कहां से आई है इसकी जांच होनी चाहिए।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 3, 2026