---Advertisement---

15 साल की लड़की का पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक भाषा देख Kangana Ranaut ने उठाया कम्युनिटी का मुद्दा, कहा ‘एक भी स्कार्फ या बुर्का वाली बेटी ने प्रदर्शन…’

Kangana Ranaut: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं पर एक बार फिर एक्ट्रेस ने निशाना साधा है और कम्युनिटी का मुद्दा उठाया है। 15 साल की लड़की के बारे में क्या बोली आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 1, 2026 12:09 अपराह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: जंतर मंतर प्रोटेस्ट के दौरान कई युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसे लेकर सोशल मीडिया पर आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रधानमंत्री के सपोर्ट में लोग खड़े हुए हैं और ऐसे में टिप्पणी करने वाले कई युवाओं ने माफी की मांग भी की है। वहीं होते सबके बीच कंगना रनौत ने कम्युनिटी का मुद्दा लाया। इस दौरान एक्ट्रेस कहती है कि प्रदर्शन में स्कार्फ या बुर्का वाली बेटी को नहीं देखा गया क्योंकि हमारी बेटियों को आसानी से मेनूप्लेट किया जाता है। आइए जानते हैं 15 साल की बच्ची रुचिका सिंह जिसने पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की उसे लेकर आइए जानते हैं कंगना रनौत ने क्या कहा है।

Kangana Ranaut ने 15 साल की रुचिका सिंह को लेकर क्या कहा


दरअसल कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो को शेयर करते हुए लिखा, “वह मुश्किल से 15 साल की है, यह खुद बोल रही है उसने अपनी पूरी ज़िंदगी में मोदी जी के खिलाफ कुछ भी पोस्ट नहीं किया लेकिन उस दिन उसके दोस्त उसे वहां ले गए और लोगों ने उसे गाली देने के लिए उकसाया, आप अपने बच्चों को बुरी फेमिनाज़ी और राक्षसी लेफ्टिस्ट से बचाओ, हमें अपने बच्चों को उनसे बचाने की ज़रूरत हैखुद नोटिस करो एक भी स्कार्फ/बुर्का वाली बेटी ने भोंडा प्रदर्शन नहीं किया लेकिन हमारी बेटियों को आसानी से मैनिपुलेट किया जाता है, ऐसा क्यों?”

कम्युनिटी को लेकर कंगना रनौत की अपील

कंगना रनौत ने आगे लिखा कि “हम एक कम्युनिटी के तौर पर कहीं फेल हो रहे हैं, हमें खुद को देखना चाहिए, हमें अपनी बेटियों को बचाना चाहिए।” ऐसे में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का यह बयान चर्चा में है। दरअसल जेन जी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी पर लगातार एक्ट्रेस बिखरी हुई दिखाई दे रही है और उन्हें गटर छाप जेनरेशन बता दिया था। वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी ने वीडियो जारी कर कहा कि गुमराह होने वाले बच्चों को मैं माफी देता हूं और उन्होंने जेन जी को देश के विकास में आगे आने के लिए कहा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 11

नवम्बर 3, 2026