---Advertisement---

सौरव दास और Kangana Ranaut विवाद में क्यों घसीटे गए ऋतिक रोशन, क्यों मीडिया पर भड़की एक्ट्रेस बोली ‘विक्टिम बनना बंद करो’

Kangana Ranaut: जंतर मंतर प्रदेश और मारपीट को लेकर अश्लील भाषा का प्रयोग करने वाले लोगों को गटर छाप जेनरेशन बताने की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग झेल रही एक्ट्रेस, क्यों विवादों में आ गई है। आइए जानते हैं ऋतिक रोशन का नाम क्यों आया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 30, 2026 12:05 अपराह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: बीते दिन जेन जी को गटर छाप जेनरेशन कहने के बाद से ट्रोलिंग का सामना कर रही एक्ट्रेस सबको जवाब दे रही है लेकिन इस सब के बीच सीजेपी नेता सौरव दास ने ऋतिक रोशन को घसीट लिया है। इस पर भले ही एक्ट्रेस ने फिलहाल जवाब ना दिया हो लेकिन वह मीडिया को लगातार आड़े हाथों ले रही है। वहीं सबके बीच सोशल मीडिया पर अब कौन सी जंतर मंतर कंट्रोवर्सी चर्चा में है। आइए जानते हैं पूरी खबर और किस तरह से कंगना रनौत मुखर होकर हर किसी को जवाब देती हुई नजर आ रही है।

क्यों कंगना को छोड़ सीजेपी नेता ने ऋतिक रोशन का किया जिक्र

दरअसल बीते दिन सौरव दास ने कंगना रनौत के बेरोजगार और यूजलेस कमेंट पर टिप्पणी की थी। इस दौरान उन्होंने मजाक में कहा कि वह मेरी जान के पीछे पड़ी हुई है क्योंकि मैं यंग रितिक रोशन की तरह दिखता हूं। उन्होंने बताया कि मेरे दोस्त कहते हैं कि मैं ऋतिक रोशन की तरह लगता हूं शायद इसी वजह से कंगना राणावत मेरे पीछे पड़ी हुई है। हालांकि इस कमेंट पर फिलहाल एक्ट्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

मीडिया पर बिफरी कंगना रनौत हुई बेबाक

बीते दिन कंगना रनौत ने मीडिया को लेकर एक वीडियो को शेयर किया था जहां उन्होंने सवाल उठाया था और ट्रोल करने वालों को जवाब दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि “आप खुद सड़क पे जाके अपनी गालियां और कपड़े उतारने की आजादी क्यों नहीं दिखाती? दूसरों की बेटियों को गाली बकने और कपड़े उतरने की आजादी के लिए उकसा रही हो, आप पहले खुद वो सब करके दिखाओ या यह सब नसीहत सिर्फ गरीबों के बच्चों के लिए है ?”

औरतों को लेकर क्या बोली कंगना रनौत

इस कमेंट का जवाब किया गया तब कंगना रनौत एक बार फिर नहीं रुकी और कहा, “अब आपको बेइज्ज़ती क्यों महसूस हो रही है? सिर्फ इसलिए कि मैंने आपसे अपनी बात पर चलने को कहा, आपने साफ-साफ कहा कि प्रोटेस्टर औरतों को इज्ज़त का बोझ नहीं उठाना चाहिए, तो अगर मैं आपसे वैसी ही बेइज्ज़ती दिखाने के लिए कहूं जैसी उन प्रोटेस्टर्स ने दिखाई जिनका आप पूरे जोश के साथ सपोर्ट करती हैं, तो आपको बेइज्ज़ती क्यों महसूस हो रही है? क्या यह दोगलापन नहीं है? आप जैसी औरतें फेमिनिस्ट शब्द को हल्का और खोखला बना देती हैं। इंग्लिश में बोलने से तुम समझदार नहीं हो जाते, मुझ पर धूर्तता से हमला करने के बाद भी तुम्हारी दलीलें दिखावटी और ऊपरी हैं, अब विक्टिम बनना बंद करो, मैं औरतों की इज्ज़त करता हूं लेकिन उनकी नहीं जो छोटे और भोले-भाले बच्चों को गुमराह करती हैं।”

मीडिया पर Kangana Ranaut का तंज

वहीं इंस्टाग्राम पर इसे शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, “खुद सही स्टाइलिंग करके, क्वीन्स इंग्लिश बोलकर लेकिन जवान लड़कियों को बढ़ावा देना जिनकी फैमिली की सालाना इनकम भी इनकी स्टाइलिंग के मंथली बजट से कम है, उन जवान लड़कियों को बदतमीज़, बेचारी और बदसूरत बनने के लिए बढ़ावा देना!! आप उस तरह के गटरछाप कपड़े क्यों नहीं पहनतीं और वही सड़कछाप भाषा क्यों नहीं बोलतीं देखते हैं आप कैसी लगती हैं?”

जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट भले ही खत्म हो गया हो लेकिन गटरछाप जेनरेशन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और फिलहाल कंगना रनौत निशाने पर है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

7 Dogs

अगस्त 13, 2026

Elvish Yadav

अगस्त 13, 2026

Mirzapur The Movie

अगस्त 13, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 14

अगस्त 13, 2026

Awarapan 2 Vs Batwara 1947

अगस्त 13, 2026

The Traitors 2

अगस्त 13, 2026