---Advertisement---

जुबानी जंग तेज! Kangana Ranaut को कोई नहीं लेता सीरियसली, CJP नेता सौरव दास के बयान पर भड़की एक्ट्रेस बोली ‘यूजलेस और बेरोजगार’

Kangana Ranaut: जेन-जी को गटर जेनरेशन बताकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही एक्ट्रेस को क्या वाकई कोई सीरियसली नहीं लेता है।आखिर सीजेपी नेता ने ऐसा क्या कह दिया जिस पर भड़की एक्ट्रेस ने उन्हें यूजलेस और बेकार बता दिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 29, 2026 10:44 पूर्वाह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में छात्रों की मांग को केंद्र सरकार ने काफी हद तक मान लिया और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रोटेस्ट खत्म हो गया है। सोशल मीडिया पर गहमागहमी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इस सब के बीच कंगना रनौत और सीजेपी नेता के बीच जुबानी जंग तेज है। बीते दिन एक्ट्रेस ने जेन जी को गटर जेनरेशन कहकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई। इस पर सीजेपी नेता सौरव दास ने यहां तक कह दिया कि कंगना रनौत को कोई सीरियसली नहीं लेता है। अब एक्ट्रेस ने इस पर तीखा वार किया है और भाजपा नेता को बेकार और बेरोजगार बता दिया।

क्यों खुलेआम सौरव दास पर भड़की कंगना

दरअसल इंस्टाग्राम पर कंगना रनौत ने खुद एक वीडियो को शेयर किया जहां सीजेपी नेता सौरव दास यह कहते हुए नजर आते हैं कि “यहां तक ​​कि उनकी अपनी पार्टी के सदस्य भी कंगना रनौत पर ज़्यादा ध्यान नहीं देते या उन्हें सीरियसली नहीं लेते, तो हम क्यों लें? मुझे नहीं लगता कि Gen Z, Gen Alpha, या किसी भी नई पीढ़ी में कोई भी उन्हें सीरियसली लेता है या उनकी बातें सुनता है। वह अब एक पॉलिटिशियन हैं। जब वह हिमाचल प्रदेश में अपने चुनाव क्षेत्र में गईं तो उनके वीडियो आए थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें उम्मीद थी कि इस काम में बहुत कम काम करना होगा, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि सांसद होने में बहुत ज़्यादा मेहनत लगती है। यह उनकी अपनी सीरियसनेस के बारे में बहुत कुछ बताता है।”

सीजेपी नेता की उम्र को लेकर Kangana Ranaut का तंज

वहीं वीडियो पर कंगना रनौत ने रिएक्ट किया और कहा, “इस व्यक्ति को गूगल किया और वह 28 साल का है, वह कैसे स्टूडेंट होने का दावा करता है, मुझे कोई अंदाज़ा नहीं है!! हां, मैं पिछले 2 साल से पॉलिटिक्स में हूं लेकिन मैं पिछले 20 सालों से पब्लिक लाइफ में हूं। उसकी उम्र में मेरे पास 2 नेशनल अवॉर्ड थे, हाँ एक नए सांसद के तौर पर मुझ पर सारा काम का बोझ था क्योंकि मैं एक फिल्ममेकर + परफॉर्मिंग आर्टिस्ट + प्रोड्यूसर + स्क्रीन राइटर + एंटरप्रेन्योर भी हूँ।” लेकिन उसके जैसा कोई जो पूरी तरह से बेकार और बेरोज़गार है, वह कभी नहीं समझ पाएगा कि हर समय, किसी भी उम्र में बहुत ज़्यादा डिमांड में रहने का क्या मतलब है।”

सौरव दास पर कंगना रनौत ने किया कटाक्ष

इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने आगे कहा कि “प्रिय सौरव, आपके मामले पर्सनल हैं, आप स्टूडेंट नहीं हैं, आप बस बेकार हैं, चलो कुछ स्किल सीखने से शुरू करते हैं। यह शुरू करने के लिए एक अच्छी जगह है।” जाहिर तौर पर कंगना रनौत और सीजेपी नेता के साथ-साथ जेन जी जनरेशन के बीच विवाद देखा जा रहा है और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Anurag Dhanda

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026