---Advertisement---

Aditya-L1 मिशन को लेकर ISRO ने दिया बड़ा अपडेट, अब अपने इस लक्ष्य की ओर बढ़ रहा यान; जानें पूरी डिटेल

Aditya-L1 Mission: भारत के सोलर मिशन आदित्य-एल1 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कहा है कि सौर्य मिशन के लिए संचालित किया गया यह यान ठीक से काम कर रहा है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 8, 2023 6:32 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aditya-L1 Mission: भारत के सोलर मिशन आदित्य-एल1 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कहा है कि सौर्य मिशन के लिए संचालित किया गया यह यान ठीक से काम कर रहा है। अंतरिक्ष यान लगातार अपने लक्ष्य यानी सूर्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने आधिकारिक ‘X’ हैंडल से कहा है कि इसमें बीते 6 अक्टूबर को 16 सेकेंड के लिए Trajectory Correction Maneuvre (TCM) सुधार किया गया था। इसरो द्वारा कहा गया है कि 19 सितंबर को किए गए ट्रांस-लैग्रेंजियन प्वाइंट 1 इंसर्शन (TL1I) को ट्रैक करने के बाद यान को उसके सही लक्ष्य पर भेजने के लिए इसकी आवश्यकता थी।

लक्ष्य की ओर गतिमान है यान

अंतरिक्ष एजेंसी ISRO द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक भारतीय सोलर मिशन का अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य यानी सूर्य की ओर तेजी से गतिमान है। इसे सही पथ पर संचालित होने के लिए कुछ सुधार की आवश्यकता थी जिसे कर दिया गया है। टीसीएम (Trajectory Correction Maneuvre) से ISRO ये सुनिश्चित करता है कि अंतरिक्ष यान एल1 के आसपास हेलो कक्षा सम्मिलन की ओर अपने इच्छित पथ पर है। खबर है कि जैसे ही यान अपनी लक्ष्य की ओर गतिमान होता रहेगा ठीक उसी प्रकार मैग्नेटोमीटर कुछ दिनों के अंदर फिर से चालू हो जाएगा।

मिशन आदित्य-एल1 का परिचय

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा सूर्य के अध्ययन के लिए शुरू किए गए सौर्य मिशन आदित्य-एल1 को लेकर बता दें कि इससे वैज्ञानिक सूर्य के बारे में अत्याधिक जानकारी हासिल कर पाएंगे। इस अतंरिक्ष यान को लेकर खबर है कि ये अब तक पृथ्वी की सतह से सूर्य की ओर 10 लाख किलोमीटर दूर जा चुका है और आगे जाकर ये एल-1 बिंदु की परिक्रमा करेगा। इसकी लॉन्चिंग 2 सितंबर 2023 को की गई थी और तब से ही इसके संबंध में खूब खबरे बन रही हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक आदित्य एल-1 तेजी से अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है।

भारतीय सोलर मिशन को लेकर खबर है कि आदित्य एल-1 का ये क्रूज जनवरी 2024 के पहले सप्ताह में एल-1 बिंदु पर पहुंचकर इसकी परिक्रमा करेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 27 September 2026

सितम्बर 26, 2026

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 26, 2026

Leave a Comment