---Advertisement---

Apple Price Hike: टमाटर के बाद अब सेब भी अपने भाव बढ़ाने को तैयार! इस वजह से कीमतों में हो सकती है बढ़ोतरी

Apple Price Hike: देश में सिर्फ सब्जियों की कीमत में बढ़ोतरी नहीं, बल्कि अब फलों के दाम में भी इजाफा होने के आसार हैं। सेब की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 17, 2023 4:05 अपराह्न

Apple Price Hike
Follow Us
---Advertisement---

Apple Price Hike: टमाटर की लगातार बढ़ती कीमतों के बाद अब सेब भी अपने भाव बढ़ाने को तैयार है। जी हां, टमाटर के बाद अब सेब के दाम बढ़ने की आशंका है। ऐसा इसलिए क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से करोड़ों रुपये की फसल बर्बाद हो चुकी है।

कुदरत की आफत झेल रहा सेब उत्पादक राज्य

भारत से सबसे ज्यादा सेब का उत्पादन हिमाचल प्रदेश में होता है। यहां सेब की इकोनॉमी 5 हजार करोड़ रुपये की है। इस वक्त हिमाचल प्रदेश आफतों से गुजर रहा है। हिमाचल में लगातार हो रही बारिश ने सेब की सप्लाई को बहुत ज्यादा प्रभावित किया है।

मंडियों तक नहीं पहुंच रही सेब की फसल

बारिश के चलते राज्य में जगह-जगह भूस्खलन और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। जिस वजह से सेब की सप्लाई मंडियों तक पहुंच नहीं पा रही है। वहीं, भारी बारिश के चलते करोड़ों की फसल को नुकसान भी हुआ है।

एक तो पहले ही करोड़ों की फसल बर्बाद हो चुकी है, ऊपर से भूस्खलन के चलते सेब की फसल मंडियों तक नहीं पहुंच रही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है की आने वाले दिनों में सेब की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।

कई अन्य फलों की सप्लाई हुई प्रभावित

वैसे भी इन दिनों सेब काफी मंहगा बिक रहा है, अगर बची हुई फसल भी समय रहते मंडियों तक नहीं पहुंची तो इससे हिमाचल की अर्थव्यवस्था और किसानों को काफी नुकसान होगा। सेब के साथ-साथ हिमाचल में उगाए जाने वाले आलू बुखारा, खुबानी सहित कई अन्य फलों की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है।

3 से 4 हजार में बिक रही सेब की एक पेटी

दुकानदारों का कहना है की पहले जो सेब की पेटी 1 हजार रुपये रुपये में आ जाती थी, अब उसकी कीमत 3 से 4 हजार रुपये तक पहुंच गई है। दुकानदारों ने बताया कि हिमाचल में भारी बारिश के चलते सभी रास्ते बंद हैं। भूस्खलन के चलते सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है, जिस वजह से सेब की फसल मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही है।

दुकानदारों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर का सेब देरी ले मार्केट में आता है, इसलिए जब तक जम्मू-कश्मीर से नई फसल मंडियों में नहीं पहुंचती, तब तक सेब के दामों में लगातार इजाफा हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026