---Advertisement---

Ahmedabad Plane Crash: हंसते खिलखिलाते चेहरों की आखिरी सेल्फी और सब खत्म, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत जान फफक उठेगा कलेजा; जानें डिटेल

Ahmedabad Plane Crash: ये राजस्थान के रहने वाले डॉ. प्रदीप व्यास व उनकी फैमिली की तस्वीर है। जो उसी विमान से लंदन जा रहे थे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 12, 2025 10:54 अपराह्न

Ahmedabad Plane Crash
Follow Us
---Advertisement---

Ahmedabad Plane Crash: आज दोपहर के समय अहमदाबाद एयरपोर्ट के सामने एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को सन्न कर दिया। बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, जैसे ही फ्लाइट ने टेक ऑफ किया, उसके चंद सेकेंड के बाद विमान पूरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कुल 242 लोग सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि यात्रियों को पहचान पाना नामुमकिन हो गया है। वहीं एक सेल्फी सोशल मीडिया काफी तेजी के वायरल हो रही है, जिसकी कहानी सुन आपका भी कलेजा फफक उठेगा। चलिए आपको बताते है पूरी कहानी। हालांकि Ahmedabad Plane Crash में जान गवांने वालों की संख्या का पता नहीं लग पाया है।

हंसते खिलखिलाते चेहरों की आखिरी सेल्फी और सब खत्म

दरअसल राजस्थान के के बांसवाड़ा जिले के रहने वाले डॉ. प्रदीप व्यास की फैमिली की तस्वीर है। जो उसी विमान से अपने पूरे परिवार के साथ लंदन जा रहे थे। Ahmedabad Plane Crash से पहले फोटो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पूरा परिवार खुश था, लेकिन उन्हें क्या पता है कि ये उनके और उनके परिवार की आखिरी सेल्फी होने जा रही है। प्लेन के बैठने के बाद डॉक्टर प्रदीप ने पत्नी और बच्चों के साथ यह सेल्फी ली थी।

जो अब उनकी आखिरी सेल्फी हो गई। सबसे खास बात है कि . कोनी व्यास उदयपुर के पेसिफिक हॉस्पिटल में काम करती थी, और उनके पति लंदन में डॉक्टर थे, यहीं वजह थी कि उन्होंने पेसिफिक हॉस्पिटल से इस्तीफा दे दिया था और अपने पूरे परिवार के साथ लंदन जा रही थी। हालांकि उड़ान के कुछ सेकेंड के बाद ही यह बड़ी दुर्घटना हो गई थी। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में इस पूरे परिवार की मौत हो गई थी। एनडीटीवी इंडिया ने एक्स हैंडल से शेयर किया है।

Ahmedabad Plane Crash पर क्या बोले Donald Trump

इस घटना के बाद से ही दुनियाभर के दिग्गज नेता और राष्ट्र अध्यक्ष दुख जता रहे है, इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने इस घटना पर कहा कि “विमान दुर्घटना बहुत भयानक थी। मैंने उन्हें पहले ही बता दिया है कि हम क्या कर सकते हैं। यह एक बड़ा देश है, एक मजबूत देश है। वे इसे संभाल लेंगे, मुझे यकीन है। लेकिन मैंने उन्हें बता दिया है कि हम जो कुछ भी कर सकते हैं, हम तुरंत वहाँ पहुँच जाएँगे। यह एक भयानक दुर्घटना थी। ऐसा लगता है कि अधिकांश लोग मारे गए हैं। वास्तव में उनके पास कुछ लोग बचे हो सकते हैं।

किसी को भी नहीं पता कि यह क्या हो सकता है। हमने विमान को देखा। ऐसा लग रहा था कि यह बहुत अच्छी तरह से उड़ रहा था। ऐसा नहीं लग रहा था कि कोई विस्फोट हुआ था। बस ऐसा लग रहा था कि इंजन की शक्ति कम हो गई थी। यह एक भयानक दुर्घटना है। यह विमानन इतिहास की सबसे बुरी दुर्घटनाओं में से एक है”। हालांकि अभी तक मौत के आंकड़े का पता नहीं चल सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026