---Advertisement---

Ahmedabad Plane Crash: ‘लंदन जानें से पहले प्लेन क्रैश…’ फ्लाइट में सवार यात्रियों के परिजन की आपबीती सुन आंखे हो जाएंगी नम; देखें वीडियो

Ahmedabad Plane Crash की तस्वीर ने पूरे देश को स्तंब्ध कर दिया, वहीं अब यात्रियों के परिजन अपनों का इंतजार कर रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 12, 2025 5:47 अपराह्न

Ahmedabad Plane Crash
Follow Us
---Advertisement---

Ahmedabad Plane Crash: कहते है कि अनहोनी कभी बताकर नहीं आती है, आज का दिन भारत के लिए एक काला दिन साबित हुआ। दोपहर का वक्त था सब कुछ सहीं था, लेकिन फिर एक खबर आती है कि अहमदाबाद के नजदीक एक प्लेन हादसा हुआ है। इसके खबर के बाद से पूरे भारत में शोक की लहर दौड़ गई, जो जहांं ता वहीं थम गया। मालूम हो कि अहमदाबाद से लंदन जा रही है फ्लाइट अचानक अहमदाबाद एयरपोर्ट के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमे करीब 244 लोग सवार थे। वहीं अब उस फ्लाइट में सवार यात्रियों के पैसेंजर अपने की तलाश कर रहे है और अस्पतालों के चक्कर काट रहे है। वहीं उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जहां वह अपनी आपबीती सुनाते हुए नजर जो आंखे नम कर देगी। Ahmedabad Plane Crash पर पूरा देश स्तंंब्ध है।

Ahmedabad Plane Crash में मौजूद यात्रियों के परिजनों ने सुनाई आपबीती

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए Ahmedabad Plane Crash में मौजूद यात्री के पैसेंजर न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पूनम पटेल कहते है कि

“मेरी साली लंदन जा रही थीं। एक घंटे के भीतर ही मुझे खबर मिली कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसलिए मैं यहां आया हूं। अभी देखने में नहीं मिला। अस्पताल के अंदर एंट्री नहीं मिल रहा है, मैं बहुत देर से बाहर खड़ा हूं”। गौरतलब है कि धीरे-धीरे यात्रियों के परिजन एयरपोर्ट, अस्पताल के बाहर खड़े है और अपनों का इंतजार कर रहे है। उनकी आंखे नम है लेकिन वह अपने लोगों के स्वस्थय होने की खबर का इंतजार कर रहे। एक और यात्री के परिजन ने कहा कि

“मेरी बहन लंदन जा रही थी। उसकी फ्लाइट दोपहर 1.10 बजे के करीब थी, लेकिन फ्लाइट क्रैश हो गई,”

मेरी बहन और जीजा दोनों अंदर हैं

अस्पताल के बाहर एक और यात्री के परिजन ने कहा कि “मेरी बहन और जीजा दोनों अंदर हैं, लेकिन वे हमें अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। वे लंदन जा रहे थे।

मेरी भतीजी लंदन में है, और वे उससे मिलने जा रहे थे। उसने मुझे लंदन से फोन करके बताया कि उसके माता-पिता विमान में हैं, और फिर मैं यहाँ भागा।” गौरतलब है कि फ्लाइट में कुल 244 पैसेंजर सवार थे। जिसमे 230 वयस्क यात्री, 11 बच्चे, 2 नवजात शिशु, 10 क्रू मेंबर और 2 पायलट मौजूद थे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026