---Advertisement---

‘यह मानवीय भूल हो सकती…’ कमर्शियल पायलट Ashraq Sheikh ने Ahmedabad Plane Crash पर किया बड़ा खुलासा, वजह जान उड़ जाएंगे होश

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में कल सदी का सबसे बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को सन्न कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 13, 2025 5:16 अपराह्न

Ahmedabad Plane Crash
Follow Us
---Advertisement---

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में कल सदी का सबसे बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को सन्न कर दिया है। बता दें कि इस घटना में कुल 242 यात्री सवार थे, जिसमे से 241 लोगों की मौत हो गई और केवल 1 व्यक्ति ही जिंदा बचा है। जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में अभी तक 265 लोगों के मारे जानें की खबर है। वहीं अब कमर्शियल पायलट Ashraq Sheikh ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंंने इस दुर्घटना को लेकर भी बड़ी जानकारी दी है, जिसे लेकर कई तरह के सवाल खडे़े हो रहे है।

Ahmedabad Plane Crash पर कमर्शियल पायलट Ashraq Sheikh ने किया खुलासा

न्यूज ऐजेंसी एएनआई से बात करते हुए कमर्शियल पायलट Ashraq Sheikh ने कहा कि ” ये पूरी तरह से मेरे अपने विचार हैं, किसी और से इसका कोई लेना-देना नहीं है। यह वही है जो मैंने वीडियो में देखा और यह मेरा निजी दृष्टिकोण है। पहला कि यह मानवीय भूल हो सकती है। हो सकता है मैं गलत हूं। लेकिन किसी पायलट ने गलती से लैंडिंग गियर के बजाय फ्लैप ऊपर उठा दिया हो।

https://twitter.com/ANI/status/1933443239719141727

मेरे अनुभव के आधार पर यही एकमात्र स्पष्टीकरण है। दूसरी संभावना ईंधन संदूषण है, जो दोनों इंजनों को उचित ईंधन से वंचित कर सकता है, जिससे विमान के गिरने की संभावना हो सकती है। अन्य सिद्धांतों में हाइड्रोलिक विफलता और पक्षी हमले शामिल हैं, जिन पर भी विचार करने की आवश्यकता है।”

ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरून ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर दी जानकारी

मालूम हो कि Ahmedabad Plane Crash में 50 से अधिक ब्रिटिश नागरिकों की मौत हो गई है, इसी बीच ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरून ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरून ने ट्वीट किया, “मैंने आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। हमने इस दुखद दुर्घटना के प्रति संवेदना व्यक्त की, और मैंने अहमदाबाद में अथक प्रथम प्रतिक्रियाकर्ताओं के काम के लिए अपना आभार व्यक्त किया।

यूके और भारत तथ्यों को स्थापित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। हम प्रभावित ब्रिटिश नागरिकों के परिवारों और मित्रों का समर्थन करने के लिए तैयार हैं – कृपया अपडेट के लिए हमारी यात्रा सलाह देखें और 24/7 कांसुलर हेल्पलाइन पर हमसे संपर्क करें- +91 (11) 24192100 (भारत में) +44 (0) 20 7008 5000 (यूके में)” नंबर संपर्क कर सकते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026