---Advertisement---

बड़ी खबर! प्रयागराज पहुंचे सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav संगम में करेंगे पूजा स्नान? Maha Kumbh 2025 को लेकर क्या बदल गया विपक्षी नेताओं का प्लान

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख आज प्रयागराज पहुंचे जिसके बाद से यूपी की सियासत गरमा गई है, वहीं माना जा रहा कि वह संगम स्नान भी कर सकते है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 26, 2025 2:28 अपराह्न

Akhilesh Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Akhilesh Yadav: देश-दुनिया से Maha Kumbh 2025 में लोग शिरकत कर रहे है। इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज Prayagraj पहुंचे जिसके बाद यूपी का सियासी पारा पूरी तरह से गरमा गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सपा प्रमुख आज महाकुंभ मेला क्षेत्र पहुंचेंगे, जहां वह संगम में स्नान और पूजा करेंगे। वहीं अब यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने Akhilesh Yadav के प्रयागराज आने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Akhilesh Yadav पहुंचे Prayagraj

बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव जैसी ही प्रयागराज एयरपोर्ट से बाहर निकले। उनके समर्थक आखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। बड़ी मुश्किल से सुरक्षाबलों ने उन्हें गाड़ी में बिठाया क्योंकि बड़ी संख्या में उनके समर्थक वहां मौजूद थे। हालांकि उस दौरान सपा प्रमुख ने मीडिया कर्मियों से बात नहीं की और वह गाड़ी में जा बैठे।

माना जा रहा है कि Maha Kumbh 2025 स्नान से पहले Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के शिविर में जाएंगे। जिसके बाद वह संगम में स्नान कर सकते है। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि महाकुंभ 2025 के आयोजन पर उंगली उठाने वाले विपक्ष नेताओं का क्या प्लान चेंज हो गया है।

Maha Kumbh 2025 को लेकर क्या बदल गया विपक्षी नेताओं का प्लान

Akhilesh Yadav इंडिया गठबंधन के पहले ऐसे बड़े नेता है जो महाकुंभ 2025 में संगम स्नान करने जा रहा है। वहीं खबर यह भी सामने आ रही थी कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी फरवरी के पहले हफ्ते में महाकुंभ पहुंच सकते है, हालांकि कांग्रेस की तरफ से इसे लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा आने वाले दिनों में कई बड़े विपक्षी नेताओं के यहां आने की उम्मीद है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अखिलेश यादव समेत अन्य विपक्षी नेताओं का महाकुंभ 2025 को लेकर प्लान बदल गया है। हालांकि अब देखना दिलचस्प रहेगा की अखिलेश के बाद कौन से बड़े नेता Prayagraj पहुंचते है।

Akhilesh Yadav के प्रयागराज पहुंचने पर बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया

अखिलेश यादव के प्रयागराज पहुंते ही सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। इसी बीच यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि “सबका स्वागत है, सारी व्यवस्था की गई है”। मालूम हो कि महाकुंभ में अभी 10 करोड़ से अधिक लोग पहुंच चुके है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026