---Advertisement---

RAM MANDIR के साथ – साथ इन प्रोजेक्ट पर अयोध्या में हो रहा काम, खूबसूरत तस्वीरें मोह लेगी आपका दिल

अयोध्या में राम मंदिर के साथ - साथ सड़क, एयरपोर्ट, मुख्य द्वारा का भी निर्माण बहुत तेजी से चल रहा है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 27, 2023 5:52 अपराह्न | Updated: अप्रैल 29, 2023 10:33 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

RAM MANDIR: भगवान श्री राम के भव्य राम मंदिर का निर्माण का काम लगातार जारी है। केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया है कि लोकसभा चुनाव से पहले इसे श्रद्धालुओं के लिए सौप दिया जाएगा। राम मंदिर के स्तंभ का काम पूरा हो चूका है। बताया जा रहा है कि राम मंदिर के प्रथम तल में 166 स्तंभ बनाए गए हैं। इसके साथ ही इस स्तंभ की ऊंचाई 20 फीट बताई जा रही है। मंदिर के निर्माण के बाद गर्भ गृह समेत प्रथम तल पर एक साथ में छत डाला जाएगा। इसके साथ – साथ अयोध्या में इन चीजों का भी निर्माण काम बड़े ही तेजी से चल रहा है।

इन चीजों का हो रहा है निर्माण

अयोध्या प्रभु श्री राम की नगरी को केंद्र सरकार पूरी तरह से सजाने में जुट गई है। पीएम मोदी खुद इस मंदिर के निर्माण कार्य का जायजा ले रहे हैं। बता दें कि मंदिर निर्माण के साथ – साथ यहां पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। इसके बनने से देश और विदेश से लोग आसानी से आकर दर्शन कर सकते हैं। वहीं ट्रेन से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश में बैठी सीएम योगी की सरकार अयोध्या के रेलवे स्टेशन को सजाने में जुट गई है।

भगवान राम के मंदिर तक पहुंचने में दिकक्त न हो इसके लिए 3 सड़क का निर्माण किया गया है। सरयू नदी में सरकार का क्रूज चलाने का भी प्लान है। सरकार सड़क के अगल – बगल ऋषियों – मुनियों के नाम पर द्वार का निर्माण भी कर रही है। बताया जा रहा है कि प्रभु श्री राम के गर्भ गृह में प्रवेश करने तक इन सभी कामों को खत्म कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: प्रेमिका से हुई अनबन तो CM Yogi Adityanath को दे डाली धमकी, रचा ऐसा चक्रव्यूह की पुलिस सुन रह गई हक्का-बक्का

अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट

अयोध्या में बन रहा एयरपोर्ट के बारे में बताया जा रहा है कि यह 15 किलोमीटर तक फैला हुआ है। इसके प्रथम पेज का काम लगभग पूरा हो गया है। बताया जा रहा है कि 1 दिसंबर 2023 से श्रद्धालु इस एयरपोर्ट से आवागमन कर सकते हैं। इस एयरपोर्ट के निर्माण के बाद बड़े – बड़े एलसीडी के द्वारा भगवान राम की महिमा के बारे में भी यहां बताया जाएगा। वहीं अयोध्या जिले में प्रवेश करने से पहले 6 तरह के मुख्य द्वार को बनाया जा रहा है। प्रयागराज, लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, वाराणसी से आने वाले श्रद्धालु इन गेट से आवागमन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:- CM Yogi Adityanath को मिली जान से मारने के धमकी, डायल 112 पर किया था मैसेज

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026