---Advertisement---

Amarnath Yatra: Jammu-Kashmir में रामबन के पास भारी भूस्खलन, एक बार फिर अमरनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक

Amarnath Yatra: मानसून ने ज्यादातर राज्यों में दस्तक दे दी है। ऐसे में आपको बता दे कि, पिछले कुछ समय से भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड देखी गई थी। इसी कड़ी में जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लैंडस्लाइड हो गई है। ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 9, 2023 9:29 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 9, 2023 2:12 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Amarnath Yatra: मानसून ने ज्यादातर राज्यों में दस्तक दे दी है। ऐसे में आपको बता दे कि, पिछले कुछ समय से भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड देखी गई थी। इसी कड़ी में जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लैंडस्लाइड हो गई है। जम्मू-कश्मीर के टी2 मारोग रामबन में भूस्खलन हुआ है जिसकी वजह से पहाड़ों का काफी ज्यादा मलबा सड़क पर पड़ा हुआ है। इसकी वजह से लोगों को यातायात में परेशानी हो रही है। मलबा गिरने की वजह से जम्मू कश्मीर के एनएच 44 को भी ब्लॉक कर दिया गया है। ऐसे में लोगों से अपील की जाती है कि, वह एनएच 44 से यात्रा न करें नहीं तो उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अमरनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक

इसी के साथ आपको बता दें कि, जम्मू-कश्मीर में हुए भूस्खलन की वजह से अमरनाथ यात्रा पर एक बार फिर रोक लगा दी गई है। एनएच -44 पर हुए भूस्खलन की वजह से एक बार फिर अमरनाथ यात्रा को निलंबित कर दिया गया है। दरअसल अमरनाथ गुफा मंदिर जाने के लिए आगे की यात्रा के वास्ते जम्मू के आधार शिविर से 451 तीर्थयात्रियों का एक जत्था मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कश्मीर घाटी की ओर रवाना किया गया था परंतु लैंडस्लाइड होने की वजह से इस जत्थे को रोक दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

4.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए अमरनाथ गुफा के दर्शन

1 जुलाई से इस साल अमरनाथ यात्रा की शुरुआत की गई थी। इसी के साथ ये यात्रा 31 अगस्त 2023 तक चलेगी। इस साल अभी तक 4.23 लाख श्रद्धालुओं ने अमरनाथ की यात्रा कर चुके हैं। हिन्दू धर्म में अमरनाथ की गुफा को तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है ये मंदिर 3888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ऐसे में आपको बता दें कि, हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। अमरनाथ की गुफा के दर्शन करने के लिए हर साल लाखों की संख्या में लोग आवेदन करते हैं लेकिन हर कोई बाबा के दर्शन करने में कामयाब नहीं होता। कई लोग इस यात्रा के दौरान ही अपनी जान भी गंवा देते हैं क्योंकि सावन के महीने में अमरनाथ यात्रा के दौरान भारी बारिश होती हैं साथ ही भूस्खलन की स्थिति भी बनी रहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 13, 2026

Rain Alert 14 August 2026

अगस्त 13, 2026

कल का मौसम 14 August 2026

अगस्त 13, 2026

DA Hike

अगस्त 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 13, 2026

Bullet Train

अगस्त 13, 2026