---Advertisement---

India Pakistan War के बीच उत्तरी, पश्चिमी और पूर्वी कमान में Territorial Army की दर्जनों खास बटालियन की तैनाती! परिंदो को पर तक नहीं मारने देगी सेना

उत्तरी, पश्चिमी और पूर्वी कमान में India Pakistan War के बीच Territorial Army की 14 इन्फैंट्री बटालियन की तैनाती की गई है। रक्षा मंत्रालय के इस एक कदम से परिंदा पर तक नहीं मार सकेगा और दुश्मन अपने नापाक मंसूबो में नाकामयाब रहेगा। इससे देश की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 9, 2025 2:08 अपराह्न

India Pakistan War
Follow Us
---Advertisement---

India Pakistan War: मामले की गंभीरता को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने पैनी नजर रखना शुरू कर दिया है। बारीकी से एक-एक कदम का ध्यान रख रही भारतीय सेना लगातार दुश्मनों को मात देने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इंडिया पाकिस्तान वॉर के बीच ही उत्तरी से लेकर पश्चिमी और पूर्वी कमान तक Territorial Army की 14 इन्फैंट्री बटालियन की तैनाती होगी। इसकी तस्दीक रक्षा मंत्रालय ने किया है। India Pakistan War के बीच स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने ठोस कदम उठाया है। दावा किया जा रहा है इस कदम से उत्तरी से लेकर पश्चिमी और पूर्वी कमान तक में परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा।

दुश्मनों को चौतरफा घेर रहा भारतीय सेना!

शिव अरूर के एक्स हैंडल से जारी पोस्ट में रक्षा मंत्रालय के एक नोटिफिकेशन का जिक्र है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने 2028 तक उत्तरी, पश्चिमी और पूर्वी कमान में तैनाती के लिए प्रादेशिक सेना की 14 इन्फैंट्री बटालियनों को सक्रिय किया है। यह कदम अधिक तत्परता और रणनीतिक सुदृढ़ीकरण के लिए है। दावा किया जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय के इस कदम से भारत की रणनीति और मजबूत होगी और दुश्मनों के समक्ष भारतीय सेना और मजबूती से घेराबंदी कर उन्हें घुटने टेकने पर मजबूर करेगी।

बॉर्डर पर India Pakistan War के बीच परिंदो को पर तक नहीं मारने देगी सेना

तनाव की स्थिति भले ही बढ़ गई है लेकिन ये स्पष्ट है कि भारतीय सेना पूरी तत्परता के साथ दुश्मनों से लोहा ले रही है। 2028 तक उत्तरी, पश्चिमी और पूर्वी कमान में तैनाती के लिए प्रादेशिक सेना की 14 इन्फैंट्री बटालियनों को सक्रिय करना, उसकी एक बानगी मात्र है। इसके अलावा भी रक्षा विशेषज्ञ कई तरह की रणनीतियों को अपनाकर दुश्मनों को ध्वस्त करने की फिराक में जुटे हैं। India Pakistan War के इस दौर में सेना यह सुनिश्चित कर रही है कि परिंदा पर तक न मारे और देश की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026