Anurag Dhanda: दिल्ली की राउज ऐवन्यू कोर्ट ने शराब घोटाले मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-मुख्यमंत्री को बरी दिया है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी कार्यालयों में एक अलग तरह की धूम मची हुई है। बता दें कि इस मामले पर मनीष सिसोदिया समेत कई आप के नेताओं ने इसपर मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनिता केजरीवाल ने कहा कि “आज मैं ईश्वर का धन्यवाद करना चाहता हूँ। अरविंद जी ने अपना जीवन ईमानदारी से व्यतीत किया। लेकिन इन लोगों (भाजपा) ने अरविंद जी और उनके साथियों को जेल भेज दिया”। वहीं अब इस मामले पर आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कोर्ट के फैसले पर क्या बोले Anurag Dhanda
कोर्ट के फैसले को लेकर आप नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “एक ईमानदार इंसान को अपनी घटिया राजनीति के चलते मोदी शाह ने जेल में डाला, फर्जी केस बनाया।
एक ईमानदार इंसान को अपनी घटिया राजनीति के चलते मोदी शाह ने जेल में डाला, फर्जी केस बनाया।
पूरा परिवार संघर्ष करता रहा और अंत में सत्य की जीत हुई।
ऊपर वाले का आशीर्वाद है केजरीवाल पर।#KattarImaandarKejriwal pic.twitter.com/wSARdhW2CR
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) February 27, 2026
पूरा परिवार संघर्ष करता रहा और अंत में सत्य की जीत हुई। ऊपर वाले का आशीर्वाद है केजरीवाल पर”। इसके अलावा पंजाब के कई नेताओं ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अखिलेश यादव ने भी किया ट्वीट
बता दें कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस मामले में ट्वीट करते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “आज दिल्ली के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े हैं। आरोप कभी इतना बड़ा नहीं हो सकता कि वो सच को आच्छादित कर ले। आज हर ईमानदार आशा भरी साँस लेगा और भाजपा के समर्थक शर्म के मारे घोर आत्म-लज्जित हो रहे होंगे। भाजपा ने दिल्ली के निवासियों से विश्वासघात किया है।
आज दिल्ली के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े हैं। आरोप कभी इतना बड़ा नहीं हो सकता कि वो सच को आच्छादित कर ले। आज हर ईमानदार आशा भरी साँस लेगा और भाजपा के समर्थक शर्म के मारे घोर आत्म-लज्जित हो रहे होंगे। भाजपा ने दिल्ली के…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 27, 2026
जो कपटजीवी सनातनी शंकराचार्य जी, साधु, संतों, संन्यासियों तक पर झूठे आरोप लगाने का महापाप करते हैं, वो भला किसी सरकार, दल या किसी व्यक्ति को बदनाम करने के लिए किस हद तक जा सकते हैं, इसकी कल्पना कोई शरीफ़ आदमी कर ही नहीं सकता है।
आज़ादी से पहले, वर्तमान सत्ता के जो ‘संगी-साथी’ देश के दुश्मनों से मिले हुए थे और स्वतंत्रता सेनानियों को फाँसी के फंदों तक पहुँचाने के लिए, आज़ादी के दीवानों के ख़िलाफ़ मुख़बिरी जिनका काम रहा है और जो देश को गुलाम बनानेवाले साम्राज्यवादियों के माफ़ी-वज़ीफ़े पर रहकर अपनी भूमिगत भूमिका निभाते रहे हैं, छल-छलावे के वो विचारवंशी भाजपाई, आज किसी को मुँह दिखाने लायक नहीं बचे हैं”।






