‘ये AI नहीं बेहयाई है…’ क्या ‘भगवान राम’ को लेकर लड़खड़ाई सीएम रेखा गुप्ता की जुबान, Anurag Dhanda ने किया तीखा प्रहार

Anurag Dhanda: क्या वाकई रावण की बजाय राम बोल गई सीएम रेखा गुप्ता, जानिए क्यों राजनीति की गलियों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और पूरी खबर क्या है जिस पर आप नेता ने रिएक्ट किया है।

Anurag Dhanda

Photo Credit- Google Anurag Dhanda

Anurag Dhanda: दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लेकर कथित तौर पर एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जहां विपक्ष की तरफ से दावा किया जा रहा है कि यहां रावण की बजाय सीएम ने राम का नाम लिया। हालांकि सीएम की तरफ से इसे एआई जेनरेटेड वीडियो बताकर बदनाम करने की साजिश बताया गया। इस सब के बीच आप नेता अनुराग ढांडा ताना मारने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने जिस तरह से कटाक्ष किया वह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। जाहिर तौर पर इसे लेकर लगातार कंट्रोवर्सी जारी है और ऐसे में जानिए अनुराग ढांडा की प्रतिक्रिया।

दिल्ली सीएम की अनुराग ढांडा ने की तीखी आलोचना

जहां वायरल क्लिप को अनुराग ढांडा ने अपने x चैनल से शेयर किया और उसके साथ ही लिखा, “देखना अब बीजेपी इसे एआई बताने लगेगी जल्दी ही लेकिन रेखा गुप्ता जी देश की नजर में यह एआई नही बेहयाई है।” वीडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है कि कैसे सीएम गुप्ता ने रावण की जगह राम का नाम लेकर गलती कर दी। हालांकि हम इस वीडियो की कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं लेकिन अनुराग ढांडा जिस तरह से रिएक्ट किया वह निश्चित तौर पर चर्चा में है।

क्यों Anurag Dhanda ने सीएम रेखा पर साधा निशाना

अगर अनुराग ढांडा से हटकर इस वीडियो क्लिप की बात करें तो यहां कथित तौर पर सीएम रेखा गुप्ता यह कहती हुई नजर आती है कि ‘जब तक हर एक राम मारा ना जाए समाज पूरी तरीके से साफ सुथरा ना हो जाए’। जहां कहा जा रहा है कि रावण की जगह पर सीएम की मुंह से राम निकल गया। इसे लेकर विपक्ष का हमला जारी है और ऐसे में अनुराग ढांडा ने भी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग तरह की बातें बनाई जा रही है जहां कुछ लोग इसे जुबान फिसलना बता रहे हैं। कुछ लोग एआई का इस्तेमाल बता रहे हैं।

 

 

Exit mobile version