Anurag Dhanda: क्या दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दलित और शोषित जैसे संवेदनशील शब्दों का मज़ाक बनाते हुए नजर आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह चर्चा में है जिसे देखने के बाद आप नेता अनुराग ढांडा भी प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं रहे। इसे शर्मनाक बताया है जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ के बीच खड़ी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दलित शोषित और पीड़ित कहकर हंसने लगती है। हालांकि इस वीडियो की पूरी सच्चाई क्या है इसकी हम कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं करते हैं लेकिन इस पर अनुराग ढांडा ने भी रिएक्ट किया है।
क्या वाकई रेखा गुप्ता से हो गई संवेदनशील शब्दों को लेकर गलती
“दलित, पीड़ित, शोषित….हाहाहा…” ये है दिल्ली की मुख्यमंत्री @gupta_rekha
बेहद शर्मनाक। https://t.co/oKAdYuVGzx
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) October 23, 2026
आप नेता अनुराग ढांडा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “दलित, पीड़ित, शोषित….हाहाहा…” ये है दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बेहद शर्मनाक।” वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रेखा गुप्ता लोगों के बीच मौजूद है और इस दौरान उनके मुंह से दलित, पीड़ित, शोषित निकलता है। ऐसे में जोर-जोर से हंसने लगती है। वहां मौजूद बाकी लोग भी हंसते हैं लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह वीडियो इस कदर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाएगा।
Anurag Dhanda ने सीएम रेखा पर किया तंज
दिल्ली के मुख्यमंत्री पर तंज करते हुए अनुराग ढांडा भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने इसे शर्मनाक बताया है। यह सच है कि आप नेता ज्वलंत मुद्दों पर अपनी राय रखने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं और अक्सर दिल्ली की मुख्यमंत्री पर सवाल उठाते हुए नजर आते हैं। ऐसे में दलित, पीड़ित और शोषित जैसे संवेदनशील शब्दों को लेकर एक बार फिर राजनीति में माहौल गर्म है। निश्चित तौर पर निशाने पर फिलहाल रेखा गुप्ता आई है जिन्होंने इन शब्दों का इस्तेमाल किया है। मजाक के तौर पर जहां इन शब्दों को बोलना लोगों को हजम नहीं हो रहा है। ऐसे में उन पर ताबड़तोड़ निशाना साधा जा रहा है। आप नेता ने भी इस पर सवाल उठाए हैं।







