‘कांग्रेस के पाप…’ केजरीवाल के बयान पर घमासान, Anurag Dhanda ने विरोधियों को दिया मुंहतोड़ जवाब

Anurag Dhanda: अरविंद केजरीवाल के बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मची है और ऐसे में आप नेता ने इस पर जिस तरह से कांग्रेस को पलटवार किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

Anurag Dhanda

Photo Credit- Google Anurag Dhanda

Anurag Dhanda: विरोधी पार्टी पर आप नेता अक्सर हमलावर रहते हैं और मुखर होकर अपनी बात रखने में कभी भी पीछे नहीं होते हैं। इस सबके बीच अनुराग ढांडा सोशल मीडिया पर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए नजर आए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर जो चर्चा में है और क्यों जब कांग्रेस की तरफ से बीजेपी और आप पार्टी की तुलना की गई तब अनुराग ढांडा ने उसे लेकर जवाब दिया। अपनी बात मुखर होकर रखते हुए नजर आए। आइए जानते हैं किस तरह विरोधी पार्टी पर हमलावर हुए आप नेता ने अपनी बात कही है और क्या है विवाद की वजह।

Anurag Dhanda ने इस तरह कांग्रेस का किया मुंहबंद

दरअसल अरविंद केजरीवाल के एक बयान पर कांग्रेस नेता द्वारा वार किया गया जिस पर अनुराग ढांडा ने पलटवार किया है। ऐसे में आप नेता ने लिखा, “वह सच कह रहे हैं। तुम कांग्रेस वालों ने इतने पाप किए हैं कि लोग बीजेपी से कितने भी नाराज़ होकर तुमको वोट नहीं देना चाहते। तो एक ऐसा ऑप्शन चाहिए जो सबको मंज़ूर हो और वह है आप।”

क्या बोले थे अरविंद केजरीवाल जिसपर शुरू हुआ विवाद

दरअसल अरविंद केजरीवाल के बयान की बात करें तो उन्होंने कहा था कि “भाजपा का मतदाता कभी कांग्रेस को वोट नहीं दे सकता। वे हमारे गोवा फर्स्ट गठबंधन को वोट दे सकते हैं, लेकिन भाजपा से चाहे वे कितने भी निराश और असंतुष्ट क्यों न हों, वे कभी कांग्रेस को वोट नहीं देंगे। वे कांग्रेस से नफरत करते हैं।”

कांग्रेस पर क्यों फूटा अनुराग ढांडा का गुस्सा

इसपर कांग्रेस नेता पवन खेरा ने कहा, “मैं पहले ही कह चुका हूं कि AAP ही इंग्लिश-मीडियम BJP है। यहां अरविंद केजरीवाल खुद मान रहे हैं कि BJP और AAP में ज़्यादा फ़र्क नहीं है। ईमानदारी के इस अनोखे प्रदर्शन की तारीफ़ करें।” वहीं अरविंद केजरीवाल के बयान पर कांग्रेस नेता के वार को अनुराग ढांडा बर्दाश्त नहीं कर सके। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक बार फिर आप पार्टी की तारीफ की है।

Exit mobile version