सुपोषित बच्चों के साथ स्वस्थ एवं सशक्त उत्तर प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं CM Yogi Adityanath, जानिए पैरेंट्स से खास अपील

CM Yogi Adityanath: बचपन से ही पोषक तत्व और सही मात्रा में बच्चों को प्रोटीन मिल सके इसके लिए लगातार मुख्यमंत्री की तरफ से काम किया जा रहा है। क्यों इस वर्ष का थीम हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी रखा गया है।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: सही पोषण स्वस्थ जीवन यही है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का लक्ष्य और इसी प्रयास को सफल बनाने के लिए 9वें पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के पहल से इस वर्ष की थीम है हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी और इस मुहिम को सफल बनाने के लिए किस तरह से सरकार की तरफ से काम किया जा रहा है। इसे लेकर आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है। उत्तर प्रदेश के बच्चे को स्वस्थ बनकर ही एक स्वस्थ एवं सशक्त राज्य बनाया जा सकता है। इसके लिए किस तरह से सीएम योगी आदित्यनाथ काम कर रहे हैं जो जाहिर तौर पर हितकारी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया क्यों है 9वें पोषण माह का आयोजन खास

गवर्नमेंट ऑफ़ यूपी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि “डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में 9वें पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम है—‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’। आइए, मिलकर इस जिम्मेदारी को निभाएं और सुपोषित बच्चों के साथ स्वस्थ एवं सशक्त उत्तर प्रदेश के निर्माण में भागीदार बनें। इसके साथ ही कहा गया कि पोषण सिर्फ भोजन तक सीमित नहीं है। इसका संबंध स्वच्छ पेयजल स्वच्छता टीकाकरण स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा से भी है।”

CM Yogi Adityanath ने बच्चों के पैरेंट्स से की ये खास अपील

सीएम योगी आदित्यनाथ के इस मुहिम की बात करें तो प्रत्येक परिवार की जिम्मेदारी है कि बच्चों के आहार में विविधता और पर्याप्त प्रोटीन सुनिश्चित करें। माता-पिता बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजें और उनके स्वास्थ्य एवं विकास की नियमित निगरानी करवाया जाए। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वस्थ, सुपोषित और खुशहाल बचपन का निर्माण करने के लोगों से अपील की है। निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री इस बात पर जोर दे रहे हैं कि हर किसी का बचपन संभल सके और जरूरी पोषक तत्व उन्हें मिल सके इस बात का ध्यान सरकार की तरफ से रखा जा रहा है।

 

 

Exit mobile version