CM Yogi Adityanath: यह सच है कि भारत के लोगों के लिए हिंदी केवल भाषा नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, अभिव्यक्ति और पहचान का एक ऐसा अभिन्न हिस्सा है। इसकी वजह से भारत की विविधता को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है। वहीं हिंदी दिवस 2026 के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से लोगों को इस खास दिन की शुभकामनाएं दी गई। हिंदी भाषा की खासियत को शब्दों में बयां किया गया। यह जाहिर तौर पर भाषा की समृद्धि, विरासत का सम्मान सीखने के लिए काफी है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए किसी धरोहर से कम नहीं है।
हिंदी दिवस का क्या है भारतियों के लिए महत्त्व
‘हिंदी दिवस’ की सभी हिंदी प्रेमियों और प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हिंदी हमारी सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रीय एकता एवं भारतीय अस्मिता की सशक्त अभिव्यक्ति है। आइए, हम सब मिलकर हिंदी भाषा के सम्मान, संवर्धन एवं व्यापक प्रयोग के लिए संकल्पित हों। pic.twitter.com/Ljj0UaFuAM
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 14, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ से हटके अगर हिंदी की बात करें तो इसका सम्मान और व्यापक प्रयोग भारतीय सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करता है। इस खास मौके पर देश के अलग-अलग कोने में इसकी संस्कृति अभिव्यक्ति और पहचान को बरकरार रखने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। आने वाली पीढ़ियों को इससे जोड़ा जा सके और अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर हिंदी भारत की पहचान बन सके जाहिर। जाहिर तौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से हिंदी को एकता और भारतीय अस्मिता की सशक्त अभिव्यक्ति बताया गया है।
CM Yogi Adityanath ने हिंदी दिवस पर लोगों को क्या दिया संदेश
लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हिंदी दिवस की सभी हिंदी भाषा प्रेमियों और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं उन्होंने लिखा
हिंदी हमारी सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रीय एकता एवं भारतीय अस्मिता की सशक्त अभिव्यक्ति है। आइए, हम सब मिलकर हिंदी भाषा के सम्मान, संवर्धन एवं व्यापक प्रयोग के लिए संकल्पित हों।” ऐसे में योगी आदित्यनाथ ने हिंदी भाषा के प्रयोग को लेकर लोगों से अपील करते हुए दिखे और खुद को संकल्पित होने का संदेश देते हुए नजर आए हैं।
जाहिर तौर पर हिंदी दिवस भारत की हर जनता के लिए विशेष दिन है जो भारतीय संस्कृति और उसकी सशक्त अभिव्यक्ति की पहचान के जश्न मनाने को लेकर है।
