‘बीजेपी की चुनावी विंग बन..,’ आप नेता दीपक सिंगला पर ED की रेड के बाद भड़क उठे Anurag Dhanda, सत्तारुढ़ दल पर किया प्रहार

आप नेता Anurag Dhanda ने मुखरता के साथ दीपक सिंगला के ठिकानों पर हुई छापेमारी का विरोध किया है। अनुराग ढ़ांडा ने इसे केन्द्र की सत्तारु़ढ़ दल का षडयंत्र बताते हुए जोरदार निशाना साधा है।

Anurag Dhanda

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Anurag Dhanda: देश के विभिन्न हिस्सों में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई तेज हो रही है। ई़डी की टीमें दर्ज मामलों को लेकर छापेमारी का गति दे रही हैं। फिलहाल सबका ध्यान पंजाब पर हैं जहां एक के बाद एक ईडी ने कई जगहों पर छापेमारी की। इसको लेकर अनुराग ढ़ांडा ने रोष भी व्यक्त किया था। इसी क्रम में अब आप के गोवा सह-प्रभारी दीपक सिंगला के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी हुई है। 155 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में सिंगला गिरफ्तार किए गए हैं। अनुराग ढ़ांडा ने इस कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए केन्द्र की सत्तारुढ़ दल बीजेपी पर निशाना साधा है।

दीपक सिंगला के ठिकानों पर ED की रेड के बाद भड़क उठे Anurag Dhanda

आप नेता ने मुखरता के साथ दीपक सिंगला के ठिकानों पर हुई प्रवर्तन निदेशालय की रेड पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

अनुराग ढ़ांडा ने इसको लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। आप नेता लिखते हैं कि “ईडी बीजेपी की चुनावी विंग बन गयी है। इसलिए ड्रग मनी और टेरर फंड्स पर कोई काम ईडी नहीं कर पा रही जिसके लिए इसे बनाया गया था। आम आदमीं पार्टी के गोवा सह प्रभारी के यहां रेड ताकि गोवा में पार्टी की चुनाव तैयारियां बाधित हों। बीजेपी सरकार ने गोवा में कुछ काम तो किया नहीं, अब आप से चुनाव में डर लग रहा है?” अनुराग ढ़ांडा की इस तल्ख प्रतिक्रिया को लेकर खबरें बन रही हैं।

प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर सियासी हलचल!

दिल्ली से गोवा, पंजाब समेत देश के कई राज्यों में आप नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर हुई ईडी रेड की चर्चा है। अनुराग ढ़ांडा ने मुखरता से इसका विरोध करते हुए इसे लगभग साजिश करार दिया है। इससे इतर, पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, कुमारी अतिशि, सौरभ भारद्वाज समेत तमाम अन्य नेता मुखरता से दीपक सिंगला पर हुई ईडी की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। आप नेताओं ने सीधे तौर पर इसे चुनावी षडयंत्र करार देते हुए सरकारी एजेंसी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। इसको लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

Exit mobile version