---Advertisement---

‘शिक्षा पर खुलकर राजनीति होनी चाहिए…’ Anurag Dhanda ने की पंजाब के स्कूल की तारीफ, विपक्ष पर इस तरह किया वार

Anurag Dhanda: शिक्षा की दिशा में राजनीति होनी चाहिए। आप नेता ने कांग्रेस और बीजेपी के सभी स्टेट गवर्नमेंट से कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में लिए जानते हैं किस तरह की बात करते दिखे और कैसे कटाक्ष किया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 27, 2026 4:35 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब के गांव के स्कूल की कायाकल्प करने में भगवंत मान सरकार की तरफ से काफी मेहनत की गई है। यही वजह है कि स्कूल में मॉडर्न सुविधाओं का खास ख्याल रखा गया है लेकिन इस सबके बीच आप नेता अनुराग ढांडा ने विपक्ष पर निशाना साधा है और कहा कि शिक्षा पर खुलकर राजनीति होनी चाहिए। आइए जानते हैं आखिर आप नेता की तरफ से क्या कहा गया है और किस तरह से उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया है और राजनीति की बात की है। जानिए पूरी खबर क्या है।

पंजाब के सरकारी स्कूल को लेकर विपक्ष पर अनुराग ढांडा का वार

अनुराग ढांडा ने x प्लेटफार्म पर कहा कि “देखिये पंजाब के जैतो गांव का सीनियर सेकेंडरी स्कूल। पता नहीं बीजेपी या कांग्रेस की सरकारें अपने राज्यों के गांवों में बने अच्छे स्कूल क्यों नहीं दिखाती? शिक्षा पर खुलकर राजनीति होनी चाहिए, क्योंकि इसमें बच्चों का फ़ायदा है।” जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि पंजाब के इस गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर एक जरूरी सुविधाएं प्रदान की गई है। इसके साथ ही स्वच्छ एवं सम्मिलित वातावरण देखा जा रहा है। इस स्कूल को देखकर निश्चित तौर पर सरकारी स्कूल की चमक को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

Anurag Dhanda ने क्यों शिक्षा में राजनीति का किया जिक्र

ज्वलंत मुद्दों पर अक्सर अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए अनुराग ढांडा जाने जाते हैं और ऐसे में सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर उन्होंने अपनी बात कही है। बताया कि कैसे सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान की जा रही है लेकिन बीजेपी या कांग्रेस की सरकार अपने राज्यों के लिए इस तरह के अच्छे स्कूल नहीं बनवा पा रहे हैं। उनका कहना है कि बच्चों का भविष्य शिक्षा पर निर्भर करता है। ऐसे में इसकी राजनीति होनी जरूरी है। अनुराग ढांडा मुखर होकर अपनी बात रखते हैं और फिलहाल शिक्षा की दिशा में राजनीति की बात कह कर चर्चा में आ गए हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

 Punjab News

सितम्बर 15, 2026

Punjab News

सितम्बर 15, 2026

Arvind Kejriwal

सितम्बर 15, 2026

Punjab News

सितम्बर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 15, 2026

Rashifal 16 September 2026

सितम्बर 15, 2026