---Advertisement---

‘देश के सैनिकों के अपमान..’ आप नेता Anurag Dhanda ने बीजेपी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, जानें पूरी डिटेल

Anurag Dhanda ने सरकार पर देश के सैनिकों के सम्मान और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 18, 2026 7:32 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: आम आदमी पार्टी के नेता Anurag Dhanda ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। ढांडा ने सरकार पर देश के सैनिकों के सम्मान और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर सियासी बहस तेज हो गई है। दरअसल एक टीवी डिबेट के दौरान आप नेता ने बीजेपी प्रवक्ता से कई तीखे सवाल पूछे। बता दें कि ढांडा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस वीडियो को शेयर किया है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

आप नेता ने बीजेपी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

एक टीवी डिबेट के दौरान Anurag Dhanda ने बीजेपी प्रवक्ता से पूछा कि “मैं के के शर्मा जी से ये पूछना चाहता कि लाल किले के प्राचीर पर खड़े होकर सैनिकों को शहीद ना कहकर युद्ध में सैनिक मरते है कहना वह खून की दलाली है या नही।  हमने तो बचपन से आजतक यही सुना है कि जंग में सैनिक शहीद होते है है और उनकी शहादत के दम पर ही देश आजतक आजाद है।

उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “जो घटिया शब्द प्रधानमंत्री मोदी ने लालक़िले के प्राचीर से बोले वो बीजेपी का प्रवक्ता टीवी पर दोहरा नहीं पा रहा। मोदी द्वारा देश के सैनिकों के अपमान के मामले में जब सवाल किया तो देखिये कैसे के के शर्मा इधर उधर भागते नज़र आए”।

सैनिकों के सम्मान को लेकर सरकार पर निशाना

Anurag Dhanda ने आरोप लगाया कि सरकार एक तरफ देश के सैनिकों के सम्मान और राष्ट्रवाद की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ सैनिकों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर उसका रवैया सवाल खड़े करता है। उन्होंने इसे देश के जवानों और उनके बलिदान का अपमान बताया।

हालांकि, बीजेपी की तरफ से इसे लेकर अभी किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं है। गौरतलब है कि आप लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर नजर आ रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026