---Advertisement---

कारगिल विजय दिवस वीर सैनिकों के शौर्य, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा का है अमर प्रतीक, CM Yogi Adityanath ने किया इस तरह याद

CM Yogi Adityanath: कारगिल विजय दिवस को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पोस्ट में नमन करते हुए नजर आए हैं और देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। आइए जानते हैं इस दौरान उन्होंने क्या कहा है जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 26, 2026 3:56 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: कारगिल विजय दिवस वह दिन जो भारत के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा और यह उन सभी देश शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए खास मौका है। 27वीं कारगिल विजय दिवस के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी एक पोस्ट के जरिए लोगों को जनसंदेश दिया है। इस दौरान वीर शहीदों को किस तरह से याद करते हुए नजर आए आइए जानते हैं।।इस दौरान उन्होंने क्या कहा है और किस तरह से शहीद जवानों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पोस्ट के जरिए अपने भाव व्यक्त किए हैं।

CM Yogi Adityanath ने लोगों से कहीं ये बात

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक पोस्ट के साथ कहा, “कारगिल विजय दिवस की सभी को हार्दिक बधाई। यह दिवस हमारे वीर सैनिकों के शौर्य, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा का अमर प्रतीक है। मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले भारतीय सेना के सभी अमर वीरों को नमन।”

क्यों मनाया जाता है कारगिल विजय दिवस

पोस्ट के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि मातृभूमि की रक्षा के लिए ये वीर शहीद हुए और उनकी वजह से देशवासी चैन की नींद सो पा रहे हैं। कारगिल विजय दिवस के मौके पर वीर सैनिकों के शौर्य, त्याग और राष्ट्र निष्ठा को अमर प्रतीक बताया। मातृभूमि की सीमा संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले भारतीय सेना के सभी अमर शहीदों को याद करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। हर साल 26 जुलाई को 1999 में हुए कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक और निर्णायक विजय की याद में मनाया जाता है।

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारतीय तिरंगा के साथ सैनिकों का शौर्य और आकाश में फ्लाईपास्ट करते हुए एक पोस्ट को शेयर किया है। यह बताता है कि आज की शांति और सुरक्षा उन बहादुर सैनिकों के बलिदान की वजह से ही संभव हो सका है जो सीमाओं पर दिन रात डटे हुए हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026