---Advertisement---

जालौन, आगरा का होगा कायाकल्प, CM Yogi Adityanath 552 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास, जानें पूरी डिटेल

CM Yogi Adityanath: यूपी विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। बीजेपी और अन्य पार्टियां पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 25, 2026 4:11 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यूपी विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। बीजेपी पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रही है। बता दें कि 2027 के शुरूआत में राज्य में विधानसभा चुनाव होने है। जिसे देखते हुए CM Yogi Adityanath लगातार राज्य के लोगों को बड़ी सौगातें दे रहे है। वह लगातार विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे है।

इसी बीच मुख्यमंत्री जी ने आज फतेहपुर, जालौन और आगरा के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में ₹2,105 करोड़ से अधिक लागत की 552 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इसके साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, प्रमाण-पत्र, किट एवं चेक का वितरण किया जाएगा।

CM Yogi Adityanath विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

यूपी सरकार द्वारा दी जानकारी के अनुसार जालौन जनपद के उरई, माधौगढ़ एवं कालपी विधानसभा क्षेत्रों में ₹1,274 करोड़ से अधिक की लागत से 374 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को किट, चेक एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए जाएंगे।

इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क, शहरी एवं ग्रामीण आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ीकरण, नागरिक सुविधाओं का विस्तार तथा विकास को नई गति मिलेगी। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक जनपद को आधुनिक सुविधाओं से सशक्त बनाते हुए विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। यही संकल्प जालौन को एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर जनपद के रूप में नई पहचान प्रदान कर रहा है।

नेशनल एजुकेशन पॉलिसी पर क्या बोले युवा

जनसभा को संबोधित करते हुए CM Yogi Adityanath ने कहा कि “पीएम मोदी ने युवाओं को उम्मीद की एक किरण दिखाई है। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी लाकर आपने एक ऐसा सिस्टम दिया है जिससे भारतीय युवा ग्लोबल दुनिया में अपनी पहचान बना सकते हैं। आपकी वजह से, नए भारत में जब हमारे युवा दुनिया के सामने अपनी पहचान रखते हैं, तो वे गर्व के साथ ऐसा करते हैं। उन्हें दुनिया भर में सम्मान मिलता है। आज भारत के युवाओं के लिए ज़िंदगी में कई रास्ते खुल गए हैं।

आज जब देश के युवा कुछ उलझन में थे, तो आप आगे आए। आपने युवाओं से बातचीत की है, और देश की संसद में एक कड़ा कानून बनाने के लिए कैबिनेट से नए एक्ट का ड्राफ्ट पास कराने की दिशा में दिन-रात काम करके जो कदम उठाए हैं, वे तारीफ़ के काबिल हैं। मैं उत्तर प्रदेश के युवाओं और छात्रों की ओर से आपका स्वागत और अभिनंदन करता हूँ।”

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026