---Advertisement---

‘लाखों वोट कटवा दिए लेकिन..,’ सुवेंदु अधिकारी की रैली में घमासान के बाद Anurag Dhanda का तंज; बंगाल की विपक्षी दल पर साधा निशाना

आप नेता Anurag Dhanda ने हावड़ा के बाली सीट पर सुवेंदु अधिकारी की रैली के दौरान मचे सियासी संग्राम का जिक्र कर निशाना साधा है। अनुराग ढ़ांडा ने बंगाल की मुख्य विपक्षी दल को निशाने पर लिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 16, 2026 4:44 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: बंगाल चुनाव की चर्चा पूरे देश में हो रही है। सियासत में दिलचस्पी रखने वाले खुद को बंगाल पर चर्चा करने से नहीं रोक पा रहे। यहां टीएमसी और बीजेपी के बीच सत्ता में आने की सीधी लड़ाई है। इस दौर में बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिल रहा है। इसी बीच सुवेंदु अधिकारी की एक रैली में घमासान देखने को मिला। इससे जुड़ा क्लिप साझा करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने जोरदार तंज कसा है। अनुराग ढ़ांडा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए इशारों-इशारों में ही एसआईआर प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

बंगाल की मुख्य विपक्षी दल पर Anurag Dhanda का प्रहार

आप नेता ने बंगाल में विपक्ष की भूमिका निभा रही बीजेपी पर जोरदार निशाना साधा है।

अनुराग ढ़ांडा ने सुवेंदु अधिकारी की रैली में हुए विरोध से जुड़ा क्लिप साझा किया है। आप नेता लिखते हैं कि “पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने लाखों वोट कटवा दिए लेकिन इससे लोगों की नजर में वो विलेन बन गये। बीजेपी नेता शुवेंदु अधिकारी को देखते ही लोग विरोध में ‘जय बांग्ला’ का नारा लगाने लगे। बीजेपी नेता इस पर तिलमिला गए और आपे से बाहर हो गए। उनके सुरक्षा अधिकारी को उन्हें पकड़ कर रोकना पड़ा।” अनुराग ढ़ांडा का ये व्यंगात्मक तंज तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है और इसको लेकर खूब खबरें भी बन रही हैं।

सुवेंदु अधिकारी की रैली में घमासान को लेकर सियासी संग्राम!

मौका था हावड़ा जिले की बाली सीट पर बीजेपी उम्मीदवार संजय सिंह के पक्ष में निकली चुनावी रैली का। इसी दौरान बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं का आमना-सामना हो गया। सुवेंदु अधिकारी को देखते हुए टीएमसी कार्यकर्ताओं ने ‘जय बांग्ला’ के नारे लगाए। इसके बाद अधिकारी ने पलटवार किया। सुवेंदु अधिकारी गाड़ी से उतरने की कोशिश करते देखे गए। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति संभालते हुए नियंत्रित किया। बीते कल हुए इस घमासान को लेकर सियासी संग्राम मचा है और प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अनुराग ढ़ांडा की प्रतिक्रिया भी इसी क्रम में आई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026