---Advertisement---

Anurag Dhanda: टेक्निकल खराबी या सेफ्टी में चूक? विमान हादसों पर आप नेता का तल्ख रुख, सरकार से पूछे गंभीर सवाल

आप नेता Anurag Dhanda ने देश में हुए विमान हादसों का जिक्र करते हुए सरकार से सवाल पूछे हैं। अनुराग ढ़ांडा ने झारखंड के चतरा और बारामती में हुए विमान हादसे के साथ 2025 में अहमदाबाद में हुए हादसे का भी जिक्र किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 26, 2026 5:27 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: झारखंड के चतरा में हुए एयर एंबुलेंस क्रैश ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस दुखद हादसे में 7 लोगों की जान गई थी। इससे पहले 28 जनवरी को बारामती में अजित पवार समेत 5 लोग विमान हादसे की भेंट चढ़ गए। इन दोनों घटनाओं ने देश को अंदर तक झकझोर दिया है।

अनुराग ढ़ांडा ने इसी क्रम में विमान हादसे को लेकर सवाल उठाए हैं। आप नेता अनुराग ढ़ांडा की ओर से सरकार से सवाल पूछा गया है। उन्होंने कुछ पुरानी दुर्घटनाओं का जिक्र करते हुए गंभीर सवाल दागे हैं। अनुराग ढ़ांडा ने पूछा है कि विमान हादसे टेक्निकली खराबी हैं या सेफ्टी में चूक?

विमान हादसों पर Anurag Dhanda ने उठाए सवाल!

अनुराग ढ़ांडा ने देश के विभिन्न हिस्सों में हुए विमान हादसों को लेकर केन्द्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। आप नेता ने वर्ष 2025 और 2026 में हुए विमान हादसों का जिक्र किया है। उन्होंने सिलसिलेवार ढ़ंग से पेश करते हुए इसे बढ़ते विमान हादसों के रूप में प्रस्तुत किया है। अनुराग ढ़ांडा के एक्स हैंडल से ग्राफिक्स भी पोस्ट किया गया है।

इसमें विमान हादसों का जिक्र है। आप नेता लिखते हैं कि “देश में लगातार हो रहे हवाई हादसों पर BJP सरकार चुप क्यों है? यात्रियों की जान की जिम्मेदारी किसकी?” इस दौरान पोस्टर साझा किए गए हैं। इन पोस्टरों में विमान हादसों का जिक्र है जो झारखंड के चतरा से महाराष्ट्र के बारामती और अहमदाबाद समेत देश के अन्य हिस्सों में हुए हैं।

आंकड़े जारी कर साझा किया विमान हादसे की तस्वीर!

आप नेता ने आंकड़ों के साथ तस्वीर जारी करते हुए विमान हादसों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने 23 फरवरी, 2026 को झारखंड के चतरा में हुए एयर एंबुलेंस क्रैश का जिक्र किया जिसमें 7 लोगों की दुखद मौत हुई थी। इससे पूर्व 28 जनवरी, 2026 को बारामती में हुए विमान हादसे का जिक्र सामने आया जिसमें अजित पवार समेत कुल 5 लोग मौत की भेंट चढ़े थे।

वर्ष 2025 में भी कुछ विमान हादसे हुए जिसमें 12 जून, 2025 को अहमदाबाद में एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश का जिक्र है। इसमें 241 लोगों की मौत हुई थी। इससे इतर 15 जून, 2025 को केदारनाथ में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश और अक्टूबर 2025 में राजस्थान में वायु सेना के जगुआर फाइटर जेट क्रैश होने का जिक्र है। अनुराग ढ़ांडा ने इन सभी हादसों को लेकर सरकार से सवाल पूछे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026