---Advertisement---

‘यह गलती नहीं जघन्य अपराध है…’ वोटर लिस्ट में 10000 लोगों के साथ हुआ खिलवाड़, UP मुख्य निर्वाचन अधिकारी Navdeep Rinwa ने दिखाई सख्ती

Navdeep Rinwa: उत्तर प्रदेश में 10000 से ज्यादा लोगों के अधिकार के साथ खिलवाड़ किया गया। ऐसे में चुनाव आयुक्त ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। जहां लापरवाही या जानबूझकर की गई गलती को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 24, 2026 11:10 पूर्वाह्न

Navdeep Rinwa
Follow Us
---Advertisement---

Navdeep Rinwa: उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में धांधली फिलहाल विवादों में है। जहां कहा जा रहा है कि बिना किसी आवेदन के लोगों के मतदाता सूची के साथ गड़बड़ी की गई है। ऐसे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने यूपी में मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी की जांच करने के आदेश दिए हैं। जहां रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पीलीभीत जिले में बिना किसी फॉर्म-8 (Form-8) आवेदन या सहायक दस्तावेजों के 10,000 से अधिक मतदाताओं के वोटर लिस्ट में गड़बड़ी हुई। उसके साथ छेड़छाड़ किया गया। ऐसे में नवदीप रिणवा ने कहा यह गलती नहीं जघन्य अपराध है। जरूरत पड़ने पर कानूनी हथकंडे भी अपनाए जाएंगे। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

Navdeep Rinwa ने मतदाता सूची में गड़बड़ी पर तोड़ी चुप्पी

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि मतदाता सूची में गड़बड़ी करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर और अधिकारियों को तुरंत उनके पदों से बर्खास्त कर दिया गया है। FIR दर्ज की गई है। इसके साथ ही पीलीभीत जिले में आए गड़बड़ी को लेकर नवदीप रिणवा ने अच्छे से जांच करने के आदेश दिया है। उन्होंने कहा है लापरवाही जानबूझकर की गई, हेरफेर हुई या कोई भी गलती को किसी तरीके से बख्शा नहीं जाएगा।

आखिर कब जनता को मतदाता सूची में सुधार करने का मिलेगा मौका

निर्वाचन आयोग द्वारा 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी। ऐसे में अगर किसी को भी वोटर लिस्ट में अपने नाम की जांच या कोई भी विवरण को सुधारना है तो उन्हें सरकार की तरफ से एक महीने का समय मिलेगा। वह आवेदन के जरिए इसे बदल सकते हैं अंतिम सूची 4 जनवरी को जारी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि जांच के बाद 31 मई से 29 अगस्त के बीच हुई इन धांधलियों के लिए जिम्मेदार दो निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (EROs) और संबंधित कंप्यूटर सहायकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

10000 वोटर लिस्ट के साथ गड़बड़ी को लेकर फिलहाल हड़कंप मचा हुआ है। इस पर तेजी से जांच जारी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026