---Advertisement---

Anurag Dhanda: ‘चुनावी प्रक्रिया में हेरफेर कर..,’ बीएमसी चुनाव के दिन केन्द्र की सत्तारुढ़ दल पर बरसे आप नेता, लगाए गंभीर आरोप

आप नेता Anurag Dhanda ने भी महाराष्ट्र में जारी सियासी उठा-पटक के बीच स्याही विवाद पर सवाल उठाया है। अनुराग ढ़ांडा ने केन्द्र की सत्तारुढ़ दल बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 15, 2026 6:32 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: महाराष्ट्र में जारी सियासी उठा-पटक का दौर थोड़ा थम चुका है। बीएमसी चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है और सभी को परिणाम का इंतजार है। इस बीच तमाम सियासी घटनाक्रम हुए जिनको लेकर देश भर से प्रतिक्रियाएं आईं। राज ठाकरे द्वारा मतदाताओं के ऊंगली पर लगाई जाने वाली स्याही पर उठाया गया सवाल उनमें से एक था।

इसको लेकर आप नेता अनुराग ढ़ांडा भी केन्द्र की सत्तारुढ़ दल बीजेपी पर बरसे हैं। अनुराग ढ़ांडा ने चुनाव में हेरफेर का आरोप लगाते हुए लोकतंत्र से खिलवाड़ की बात कही है। मतदान के दिन आप नेता ने मतदाताओं की ऊंगली पर स्याही की जगह मार्कर के निशान लगाने का जिक्र करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है जिसको लेकर सियासी पारा हाई है।

निकाय चुनाव में हेरफेर का आरोप लगाकर बरसे Anurag Dhanda

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने एक बार फिर बेबाकी के साथ केन्द्र की सत्तारुढ़ दल बीजेपी को निशाने पर लिया है।

अनुराग ढ़ांडा ने उस प्रकरण का जिक्र किया है जिसमें मतदाताओं की ऊंगली पर स्याही की जगत मार्कर लगाने का आरोप है। आप नेता के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “स्याही की जगह मार्कर का इस्तेमाल ताकि वोटिंग के निशान को आसानी से मिटाया जा सके? बीजेपी हर चुनावी प्रक्रिया में हेरफेर कर देश में लोकतंत्र को खत्म कर रही है।” इस दौरान अनुराग ढ़ांडा ने मिलिंद खांडेकर के पोस्ट को कोट किया है जिसमें स्याही मिटाते हुए वीडियो जारी किया गया है।

स्याही विवाद को लेकर सियासी उठा-पटक

महाराष्ट्र में आज बीएमसी चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है। परिणाम आगामी कल यानी 16 जनवरी को आएगा जिसके बाद बीएमसी को नया मेयर मिलेगा। इससे पूर्व आज मतदान के दिन स्याही को लेकर खूब उठा-पटक हुई। राज ठाकरे ने गंभीर आरोप लगाए कि स्याही की जगह मार्कर से ऊंगली पर निशान बनाए जा रहे हैं जो आसानी से मिट रहे हैं। इससे एक शख्स के दो बार मतदान करने की आशंका है। इसको लेकर खूब हो-हल्ला भी मचा और सीएम देवेन्द्र फडणवीस भी मीडिया के सामने आए। इन तमाम घटनाक्रमों के बाद अंतत: अनुराग ढ़ांडा ने भी स्याही प्रकरण पर सवाल उठाते हुए बीजेपी को निशाने पर लिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026