Anurag Dhanda: बंगाल की राजधानी कोलकाता का सियासी तापमान उफान पर है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कोलकाता दौरे से विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। कोलकाता दौरे पर पहुंचे ज्ञानेश कुमार कालीघाट मंदिर पहुंचे जहां उन्हें विरोध झेलना पड़ा। अनुराग ढ़ांडा ने भी चुनाव आयुक्त के इस कृत्य का विरोध किया है। आप नेता ने मुखरता से इसे नेताओं वाला व्यहवार बताते हुए ज्ञानेश कुमार को उनके कर्तव्यों के प्रति नसीहत दी है। अनुराग ढ़ांडा ने मुखरता से सीईसी को खुद पार्टी बनने और नेता की तरह बर्ताव करने के आरोप लगाए हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर Anurag Dhanda का निशाना
ज्ञानेश कुमार पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान वे आज सुबह दक्षिण कोलकाता के पवित्र कालीघाट मंदिर में पूजा करने पहुंचे। इससे जुड़ा वीडियो भी सामने आया है।
इनका काम पार्टियों के बीच निष्पक्ष चुनाव कराना है, लेकिन ये खुद ही पार्टी बन गए हैं। किसी नेता की तरह व्यवहार कर रहे हैं और नेता की तरह इनका विरोध हो रहा है।
किसी लोकतांत्रिक देश में ऐसा दृश्य दुर्लभ होता है। लगता है कार्यकाल पूरा होते ही बीजेपी के टिकट पर राज्यसभा जाएंगे महोदय https://t.co/DBTUmwYYF7
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) March 9, 2026
इसे साझा करते हुए अनुराद ढ़ांडा ने ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लिया है। आप नेता ने तल्ख प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “इनका काम पार्टियों के बीच निष्पक्ष चुनाव कराना है, लेकिन ये खुद ही पार्टी बन गए हैं। किसी नेता की तरह व्यवहार कर रहे हैं और नेता की तरह इनका विरोध हो रहा है। किसी लोकतांत्रिक देश में ऐसा दृश्य दुर्लभ होता है। लगता है कार्यकाल पूरा होते ही बीजेपी के टिकट पर राज्यसभा जाएंगे महोदय।”
कोलकाता में ज्ञानेश कुमार का जबरदस्त विरोध!
चुनावी राज्य बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे ज्ञानेश कुमार का बड़े पैमाने पर विरोध देखने को मिला है। उनके कालीघाट मंदिर पहुंचने पर ‘वापस जाओ’ के नारे लगे हैं। इससे इतर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को काले झंडे भी दिखाए हैं। बीते कल भी जब ज्ञानेश कुमार का काफिला एयरपोर्ट पहुंचा था, तब भी टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें निशाना बनाते हुए ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए थे। इसी क्रम में अनुराग ढ़ांडा ने भी कोलकाता दौरे से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए सीईसी को निशाने पर लिया है।
