‘कमाई बढ़ ही नहीं रही..,’ पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा पर भड़क उठे Anurag Dhanda, सरकार पर साधा निशाना

आप नेता Anurag Dhanda ने मुखरता के साथ पेट्रोल-डीजल की कीमत में हुए इजाफा का विरोध किया है। अनुराग ढ़ांडा ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि आम लोगों की कमाई बढ़ ही नहीं रही और महंगाई आसमान छू रही है।

Anurag Dhanda

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Anurag Dhanda: पश्चिम एशिया में छिड़े संघर्ष का असर भारत पर भी नजर आने लगा है। पेट्रोल पंप पर ईंधन की किल्लत से जुड़ी खबरें लोगों को परेशान कर रही हैं। इस बीच विगत कुछ दिनों के अंतराल में पेट्रोल-डीजल की कीमतें दूसरी बार बढ़ी हैं। इसका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ना है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होने पर आप नेता अनुराग ढ़ांडा का तल्ख रुख सामने आया है। दिल्ली में विपक्ष की भूमिका निभा रही आप के प्रवक्ता अनुराग ढ़ांडा ने केन्द्र सरकार को सीधे तौर पर निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि लोगों की कमाई बढ़ ही नहीं रही है।

ईंधन की कीमतों पर उछाल पर भड़क उठे Anurag Dhanda

देश में आज फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं जिसको लेकर विपक्ष मुखरता से सरकार पर निशाना साध रहा है।

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने भी इसी क्रम में सरकार को निशाने पर लिया है। अनुराग ढ़ांडा के आधिकारिक एक्स हैंडल से तल्ख प्रतिक्रिया दी गई है। आप नेता लिखते हैं कि “मोदी सरकार रोज रोज पैट्रोल डीजल के दाम बढ़ा रही है। गरीब और मिडिल क्लास को तिल तिल कर मारा जा रहा है। तेल गैस से लेकर राशन तक सब कुछ महंगा होता जा रहा है और कमाई बढ़ ही नहीं रही है।” अनुराग ढ़ांडा की ये प्रतिक्रिया सुर्खियों में है। उन्होंने इसे लोगों की कमाई से जोड़ते हुए सरकरा को आईना दिखाने की कोशिश की है।

पेट्रोल-डीजल के रेट में इजाफा से प्रभावित हो रहे लोग!

देश के विभिन्न राज्यों में आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 70 से 90 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़ोतरी की गई है। इसका सीधा असर महंगाई पर पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में उछाल से परिवहन सेवाएं महंगी हो रही हैं। औद्योगिक जगत की लागत बढ़ रही है जिससे वस्तुओं की कीमत पर असर पड़ रहा है। ऐसे में आम जनमानस ईंधन की बढ़ती कीमत से सर्वाधिक प्रभावित है। यही वजह है कि अनुराग ढ़ांडा समेत तमाम नेता पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की आलोचना करते हुए सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

Exit mobile version