---Advertisement---

Anurag Dhanda: मिडिल ईस्ट में छिड़े संघर्ष के बीच LPG Price Hike को लेकर भारत में संग्राम! आप नेता ने भी सरकार पर साधा निशाना

आप नेता Anurag Dhanda ने मुखरता के साथ भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में हुए इजाफे का विरोध किया है। अनुराग ढ़ांडा ने सीधे तौर पर केन्द्र सरकार को निशाने पर लिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 7, 2026 5:34 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: मध्य पूर्व में छिड़े संग्राम का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। ऊर्जा स्रोत की सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इसका असर कीमतों पर पड़ रहा है। इसी क्रम में आज भारत में घरेलू व कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ी हैं। मुखरता के साथ अपना पक्ष रखने वाले अनुराग ढ़ांडा ने इसी को लेकर केन्द्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने कम शब्दों में तल्ख प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर करारा प्रहार बोला है। उनके बयानों की जमकर चर्चा हो रही है और उसके आधार पर खबरें भी बन रही हैं।

एलपीजी की कीमतों में इजाफा का जिक्र कर बरसे Anurag Dhanda

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने मुखरता के साथ केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा का जिक्र किया है।

अनुराग ढ़ांडा के एक्स हैंडल से एएनआई के उस पोस्ट को कोट किया गया है जिसमें एलपीजी की कीमतें बढ़ने का जिक्र है। इसमें लिखा गया है कि 14.2 किग्रा वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में अब घरेलू सिलेंडर की कीमत 853 से बढ़कर 913 रुपए हो गई है। इसको कोट करते हुए अनुराग ढ़ांडा लिखते हैं “देश के लोगों का ख़ून चूस रही है मोदी सरकार।” आप नेता की प्रतिक्रिया अब सुर्खियों में है।

मिडिल ईस्ट में छिड़े संग्राम से प्रभावित हुए ऊर्जा स्रोत! 

गौरतलब है कि इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हमले से ईरान बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सुप्रीम लीडर आयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद स्ट्रेल ऑफ होर्मुज को ईरान द्वारा बंद कर दिया गया। इससे कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हुई है। साथ ही ऊर्जा के अन्य तमाम स्रोत का आयात भी प्रभावित है। यही वजह है कि भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होने की बात कही जा रही है। हालांकि, विपक्ष मुखरता से इस इजाफे का विरोध कर रहा है। इसी क्रम में अनुराग ढ़ांडा ने भी सवाल उठाए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ujjwala Yojana

जून 9, 2026

Mamata Banerjee

जून 9, 2026

12 Years Of PM Modi

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026