‘नतीजे चुनावों से नहीं SIR से तय..,’ बंगाल चुनाव परिणाम को लेकर Anurag Dhanda भी मुखर, आंकड़ों के साथ केन्द्र पर साधा निशाना

आप नेता Anurag Dhanda ने बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम पर फिर सवाल उठाए हैं। अनुराग ढ़ांडा ने एसआईआर के आंकड़े साझा कर केन्द्र पर निशाना साधा है।

Anurag Dhanda

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Anurag Dhanda: बंगाल चुनावों के नतीजों की घोषणा हुए 24 घंटे से अधिक का समय हो गया। हालांकि, इसको लेकर सियासी उठा-पटक का दौर अभी जारी है। देश के विभिन्न हिस्सों में विधानसभा चुनाव परिणाम की चर्चा हो रही है। ममता बनर्जी की करारी हार से विपक्ष को बड़ा झटका लगा है। इस बीच आप नेता अनुराग ढ़ांडा बंगाल चुनाव परिणाम को लेकर मुखर नजर आ रहे हैं। अनुराग ढ़ांडा ने आंकड़ों के साथ एक रिपोर्ट साझा की है जिसमें एसआईआर का जिक्र है। आप नेता ने केन्द्र पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल के नतीजे चुनावों से नहीं SIR से तय हुए हैं।

बंगाल चुनाव परिणाम को लेकर Anurag Dhanda भी मुखर

तृणमूल कांग्रेस बंगाल चुनाव में मिली करारी हार को साजिश बताते हुए लड़ाई जारी रखने की बात कर रही है।

ममता बनर्जी को इस मामले में आम आदमी पार्टी की साथ भी मिला है। आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने भी टीएमसी की सुर में सुर मिलाते हुए बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम पर सवाल उठाए हैं। अनुराग ढ़ांडा ने दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट साझा की है जिसमें एसआईआर की भूमिका का जिक्र है। आप नेता लिखते हैं कि “176 सीटों पर जीत का अंतर SIR में काटे गये वोटों की संख्या से कम है। मतलब साफ दिख रहा है कि पश्चिम बंगाल के नतीजे चुनावों से नहीं SIR से तय हुए हैं।” आप नेता की ये प्रतिक्रिया उनके बेबाक अंदाज को दर्शाती है।

आंकड़ों के साथ केन्द्र पर आप नेता का प्रहार!

अनुराग ढ़ांडा ने एक मीडिया रिपोर्ट साझा की है जिसमें एसआईआर के आंकड़े दर्ज हैं। आंकड़ों के मुताबिक बंगाल में हर सीट पर औसतन 30 हजार वोट कटे हैं। 176 विधानसभा सीटों पर जीत-हार का अंतर भी इतना ही रहा है। बीजेपी ने 128 सीटें 30 हजार के कम अंतर से जीती हैं। वहीं 79 सीटों पर जीत का अंतर 30 हजार से ज्यादा रहा है। बीजेपी और टीएमसी में कुल प्राप्त वोटों का अंतर 3211427 का रहा है जबकि टीएमसी की सीट बीजेपी की तुलना में 127 कम है। इन आंकड़ों को साझा करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने मुखरता से सवाल उठाए हैं।

Exit mobile version