Anurag Dhanda: मुखरता के साथ केन्द्र से सवाल पूछने वाले आप नेता ने एक बार फिर सरकार को निशाने पर लिया है। पूरा मामले एक अपुष्ट दावे से जुड़ा है। अपुष्ट खबरों में इस बात का जिक्र है कि एलन मस्क की टेस्ला भारत से अपना बोरिया-बिस्तर समेट कर वापस जा रही है। इसको लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। इसी क्रम में अनुराग ढ़ांडा की तल्ख प्रतिक्रिया भी सामने आई है। अनुराग ढ़ांडा ने इसको लेकर सरकार की निवेश नीतियों पर सवाल उठाए हैं। आप नेता ने मुखरता से निशाना साधते हुए इसे केन्द्र सरकार की असफलता करार दिया है और हमलावर हैं।
एलन मस्क की Tesla के देश छोड़ने से जुड़े दावों के बीच Anurag Dhanda का तल्ख रुख
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि एलन मस्क की टेस्ला भारत से वापस लौट रही है।
विदेशी निवेश वापस जा रहा है और देश के बड़े बिज़नेसमैन विदेशों में निवेश कर रहे हैं।
मोदी जी ने देश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। https://t.co/40T5PWvHFV
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) May 21, 2026
ऐसे ही एक दावे को अनुराग ढ़ांडा ने साझा करते हुए केन्द्र सरकार पर सवाल दागे हैं। आप नेता ने मैरियो नॉफाल नामक एक्स हैंडल यूजर का पोस्ट साझा किया है। इसमें टेस्ला के भारत छोड़ने का दावा किया गया है। इसको लेकर अनुराग ढ़ांडा लिखते हैं कि “विदेशी निवेश वापस जा रहा है और देश के बड़े बिज़नेसमैन विदेशों में निवेश कर रहे हैं। मोदी जी ने देश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।” अनुराग ढ़ांडा की ये तल्ख प्रतिक्रिया खूब सुर्खियों में है और इसको लेकर खबरें भी बन रही हैं।
टेस्ला से जुड़े अपुष्ट दावे को लेकर मची सनसनी!
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Teslarati नामक हैंडल से इससे जुड़ी खबर साझा की गई है। इस पोस्ट में टेस्ला के भारत छोड़ने का दावा किया गया है। विदेशी मीडिया साइट Electric-Vehicles.com और Funtunn.com ने भी इससे जुड़ा दावा किया। हालांकि, भारत में इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है। टेस्ला की ओर से भी भारत छोड़ने के संदर्भ में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। यही वजह है कि इस अपुष्ट खबर को लेकर सनसनी मची है और लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
