---Advertisement---

‘विदेशी निवेश वापस जा रहा..,’ एलन मस्क की Tesla के देश छोड़ने से जुड़े दावों के बीच Anurag Dhanda का तल्ख रुख, साधा निशाना

आप नेता Anurag Dhanda ने एलन मस्क की टेस्ला के भारत छोड़ने से जुड़े दावे को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। अनुराग ढ़ांडा ने इसको लेकर सरकार की निवेश नीति पर सवाल उठाए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 21, 2026 6:17 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: मुखरता के साथ केन्द्र से सवाल पूछने वाले आप नेता ने एक बार फिर सरकार को निशाने पर लिया है। पूरा मामले एक अपुष्ट दावे से जुड़ा है। अपुष्ट खबरों में इस बात का जिक्र है कि एलन मस्क की टेस्ला भारत से अपना बोरिया-बिस्तर समेट कर वापस जा रही है। इसको लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। इसी क्रम में अनुराग ढ़ांडा की तल्ख प्रतिक्रिया भी सामने आई है। अनुराग ढ़ांडा ने इसको लेकर सरकार की निवेश नीतियों पर सवाल उठाए हैं। आप नेता ने मुखरता से निशाना साधते हुए इसे केन्द्र सरकार की असफलता करार दिया है और हमलावर हैं।

एलन मस्क की Tesla के देश छोड़ने से जुड़े दावों के बीच Anurag Dhanda का तल्ख रुख

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि एलन मस्क की टेस्ला भारत से वापस लौट रही है।

ऐसे ही एक दावे को अनुराग ढ़ांडा ने साझा करते हुए केन्द्र सरकार पर सवाल दागे हैं। आप नेता ने मैरियो नॉफाल नामक एक्स हैंडल यूजर का पोस्ट साझा किया है। इसमें टेस्ला के भारत छोड़ने का दावा किया गया है। इसको लेकर अनुराग ढ़ांडा लिखते हैं कि “विदेशी निवेश वापस जा रहा है और देश के बड़े बिज़नेसमैन विदेशों में निवेश कर रहे हैं। मोदी जी ने देश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।” अनुराग ढ़ांडा की ये तल्ख प्रतिक्रिया खूब सुर्खियों में है और इसको लेकर खबरें भी बन रही हैं।

टेस्ला से जुड़े अपुष्ट दावे को लेकर मची सनसनी!

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Teslarati नामक हैंडल से इससे जुड़ी खबर साझा की गई है। इस पोस्ट में टेस्ला के भारत छोड़ने का दावा किया गया है। विदेशी मीडिया साइट Electric-Vehicles.com और Funtunn.com ने भी इससे जुड़ा दावा किया। हालांकि, भारत में इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है। टेस्ला की ओर से भी भारत छोड़ने के संदर्भ में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। यही वजह है कि इस अपुष्ट खबर को लेकर सनसनी मची है और लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 25, 2026

Rashifal 26 August 2026

अगस्त 25, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026

कल का मौसम 26 August 2026

अगस्त 25, 2026

Rain Alert 26 August 2026

अगस्त 25, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 25, 2026