---Advertisement---

मशहूर गायक और संगीतकार AR Rahman पर टूटा दुखो का पहाड़, पत्नी Saira Banu ने अलग होने का किया फैसला; जानें डिटेल

AR Rahman: करोड़ो दिलों पर राज करने वाले मशहूर गायक एआर रहमान की पत्नी ने संगीतकार से अलग होने का फैसला किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 19, 2024 10:42 अपराह्न | Updated: नवम्बर 20, 2024 12:31 अपराह्न

AR Rahman
Follow Us
---Advertisement---

AR Rahman: मशहूर संगीतकार और गायक AR Rahman और उनकी पत्नी Saira Banu का रिश्ता अब टूटने की कगार पर है। आपको बता दें कि एआर रहमान की पत्नी बेगम सायरा बानो के वकील ने एक स्टेटमेंट जारी किया है और कहा कि Saira Banu और AR Rahman दोनों के बीच तलाक होने जा रहा है। बता दें कि इस खबर के बाद से ही फैंस काफी दुखी हो गए है।

AR Rahman और Saira Banu होंगे अलग?

करोड़ो दिलों पर राज करने वाले भारतीय गायक और संगीतकार AR Rahman और उनकी पत्नी Saira Banu के बीच जल्द तलाक होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सायरा बानो की वकील वंदना शाह ने एक अधिकारिक बयान जारी करते हुए इसकी जानकारी दी। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार वंदना शाह ने लिखा कि

“शादी के कई वर्षों के बाद, श्रीमती सायरा ने अपने पति श्री एआर रहमान से अलग होने का कठिन निर्णय लिया है। यह निर्णय उनके रिश्ते में महत्वपूर्ण भावनात्मक तनाव के बाद आया है। एक-दूसरे के प्रति अपने गहरे प्यार के बावजूद, जोड़े ने पाया है कि तनाव और कठिनाइयों ने उनके बीच एक ऐसी खाई पैदा कर दी है, जिसे पाटने में कोई भी पक्ष इस समय सक्षम महसूस नहीं करता है। श्रीमती सायरा ने इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने दर्द और पीड़ा के कारण यह निर्णय लिया है। श्रीमती सायरा इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान जनता से गोपनीयता और समझ का अनुरोध करती हैं, क्योंकि वह अपने जीवन के इस कठिन अध्याय से गुजर रही हैं”।

AR Rahman और Saira Banu के बीच आई दूरियां

जारी बयान से तो यही लग रहा है कि दोनों के बीच संबंध बीते कई महीनों से अच्छे नहीं चल रहे थे। आपको बता दें कि AR Rahman और Saira Banu की शादी साल 1995 में हुई थी। दोनों के तीन बच्चे है, जिनका नाम खतीजा, रहीमा और अमीन है। हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक इसे लेकर किसी भी प्रकार का रिएक्शन सामने नहीं आया है।

एआर रहमान को मिल चुका है ऑस्कर अवॉर्ड

मालूम हो कि एआर रहमान किसी पहचान के मोहताज नहीं है। AR Rahman और पत्नी Saira Banu के अलग होने की खबर सुनने के बाद से ही फैंस काफी दुखी हो गए है। एआर रहमान के करियर की बात करें तो रहमान ने एक से एक बेहतरीन गाने दिए है। जिसमे रमता जोगी, छैया छैया समेत कई सुपरहिट गाने शामिल है। उन्हें साल 2008 में दो ऑस्कर अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। वहीं अब देखना होगा कि इस मुद्दे पर किसी प्रक्रिया पहले सामने आती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026