---Advertisement---

हिंदी में बात कर रही पत्नी को AR Rahman ने बीच में रोका, भरी महफिल में कहीं ये बात

AR Rahman: ए आर रहमान का उनकी पत्नी सायरा बानो के साथ एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह सरेआम स्टेज पर टोकते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल सिंगर अपनी पत्नी को हिंदी में बात करने से रोकते हुए तमिल में बात करने के लिए कहते हैं। सोशल मीडिया पर फिलहाल ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर चर्चा में हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 27, 2023 2:56 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

AR Rahman: म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान अपने गानों के अलावा भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी सायरा बानो के साथ उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें रहमान भरी महफिल में पत्नी को हिंदी में बात करने से रोकते हैं। इसके अलावा वह कुछ ऐसा बोल देते हैं जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ के म्यूजिक कंपोजर स्टेज पर अवार्ड लेने पहुंचे तो इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ थी। वहीं इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद फिलहाल हंगामा जारी है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

आखिर क्या है पूरा माजरा

वीडियो में रहमान तमिल भाषा में बोलते हुए नजर आते हैं कि उन्हें अपना इंटरव्यू दोबारा देखने का मन नहीं करता है और ना उन्हें सुनने में अच्छा लगता है लेकिन सायरा को उनका आवाज काफी पसंद है इसलिए वह उनके इंटरव्यू को बार-बार सुनती है। वहीं ऐसे में सिंगर की पत्नी शरमा जाती हैं और वह एंकर के सवाल का जवाब देने माइक लेती हैं लेकिन रहमान उन्हें टोकते हैं और कहते हैं कि “हिंदी में नहीं तमिल में बात करो।” इस बात को सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं।

ये भी पढ़ें: Dunki में Shah Rukh Khan को देख फैंस के खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जल्द ये खतरनाक सीक्वेंस शूट करेंगे ‘किंग खान’

सायरा ने कहीं ये बात

वहीं बाद में सायरा अंग्रेजी में बोलना शुरू करती हैं। वह कहती हैं कि आप सभी को गुड ईवनिंग। सॉरी, मैं तमिल भाषा सही से नहीं बोल पाती हूं इसलिए मुझे माफ़ कर दीजिए। मैं बहुत खुश हूं क्योंकि इनकी आवाज मेरी फेवरेट है और मुझे इसी से प्यार हुआ था। बस मैं इतना ही कहना चाहती हूं।”

तमिल से है रहमान को लगाव

गौरतलब है कि रहमान आए दिन तमिल भाषा को लेकर प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। वह एक बार हिंदी में अवार्ड सेरेमनी में बात अकरने पर स्टेज से नीचे उतर चुके थे लेकिन बाद में उन्होंने इसे मजाक कहा था। वह तमिल भाषा को खूब पसंद करते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026