---Advertisement---

Manipur Violence: मणिपुर के हालातों पर सेना का बड़ा दावा, कहा-‘उग्रवादियों की भागने में मदद कर रही महिलाएं’

Manipur Violence: मणिपुर के हालातों पर सेना ने बड़ा दावा किया है। सेना का कहना है कि स्थानीय महिलाएं उग्रवादियों की भागने में मदद कर रही हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 27, 2023 10:30 पूर्वाह्न

Manipur Violence
Follow Us
---Advertisement---

Manipur Violence: मणिपुर में डेढ़ महीने पहले शुरू हुई हिंसा अभी भी जारी है। शांति की अपीलों के बाद भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में आए दिन कहीं न कहीं से आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच सेना ने एक बड़ा दावा किया है। सेना का कहना है कि मणिपुर में शांति स्थापित करने के प्रयासों में महिलाएं ही बाधा बन रही हैं। सेना ने दावा किया है कि स्थानीय महिलाएं उग्रवादियों की भागने में मदद कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: PM Modi पर फिर बरसीं ममता बनर्जी, कहा- ‘भारत के पैसों से अमेरिका को संतुष्ट कर रहे प्रधानमंत्री’

‘महिलाएं रोक रही सेना का रास्ता’

सेना ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी हैं। सेना ने लिखा, “‘मणिपुर में महिला कार्यकर्ता जानबूझकर रास्तों को रोक रही हैं और सुरक्षा बलों के ऑपरेशन्स में दखल दे रही हैं। इस तरह का अनुचित दखल गंभीर परिस्थितियों के दौरान जिंदगी और संपत्ति को बचाने के लिए सुरक्षा बलों की ओर से समय पर प्रतिक्रिया के लिए हानिकारक है। भारतीय सेना शांति बहाल करने का प्रयास के लिए जनता के सभी वर्गों से समर्थन करने की अपील करती है।”

सेना ने ट्वीट किया वीडियो

सेना ने मौजूदा हालातों को लेकर एक वीडियो भी ट्वीट किया है। सेना ने वीडियो जारी कर इस बात की पुष्टि की है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे महिलाएं सेना के जवानों का रास्ता रोक रही हैं। इस दौरान महिलाएं जवानों के साथ उलझती भी नजर आ रही हैं। वीडियो में बड़ी संख्या में महिलाएं नजर आ रही हैं, जो सेना के जवानों का रास्त रोककर उग्रवादियों की भागने में मदद कर रही हैं। सेना ने ये भी दावा किया है कि उग्रवादी भागने के लिए एंबुलेस की मदद ले रहे हैं और महिलाओं को शील्ड के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों का नया ऐलान, अब सड़कों पर नहीं होगा दंगल, कोर्ट में होगी लड़ाई

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026