---Advertisement---

Arvind Kejriwal: पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन के ट्वीट पर सीएम केजरीवाल का करारा जवाब, जानें पूरी डिटेल

Arvind Kejriwal: सीएम केजीरवाल के वोटो को रिपोस्ट कर कोट करने वाले पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन पर केजरीवाल का करारा जवाब

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 25, 2024 3:23 अपराह्न

Arvind Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

Arvind Kejriwal: देश में छठे चरण का मतदान जारी है। आपको बता दें कि आज कुल 58 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। वहीं आज ही दिल्ली की सभी 7 सीटों पर दिल्लीवासी जमकर मतदान कर रहे है। इसी बीच अब अरविंद केजरीवाल का एक ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ वोट डालने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक फोटो शेयर किया। इसके कुछ देर बाद ही पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने इसे कोट करते हुए तुरंत रिपोस्ट किया। जिसका जवाब सीएम केजरीवाल ने कुछ अनोखे अंदाज में दिया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल वोट ड़ालने के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि

“मैंने अपने पिता, पत्नी और बच्चों के साथ आज वोट डाला। मेरी माता जी की तबियत बहुत ख़राब है। वो नहीं जा पाईं। मैंने तानाशाही, बेरोज़गारी और महंगाई के ख़िलाफ़ वोट डाला। आप भी वोट डालने ज़रूर जाएँ”। इसी को रिपोस्ट करते हुए चौधरी फवाद हुसैन अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “शांति और सद्भावना नफरत और उग्रवाद की ताकतों को परास्त करे”।

Arvind Kejriwal ने दिया करारा जवाब

चौधरी फवाद हुसैन के रिपोस्ट करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने तुरंत अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि

“चौधरी साहिब, मैं और मेरे देश के लोग अपने मसलों को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं। आपके ट्वीट की ज़रूरत नहीं है। इस वक़्त पाकिस्तान के हालात बहुत ख़राब हैं। आप अपने देश को सँभालिये”।

फवाद हुसैन चौधरी ने राहुल गांधी पर दिया था बयान

मालूम हो कि इससे पहले फवाद हुसैन ने राहुल गांधी के एक वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जिसके बाद से भारत में सियासी पारा पूरी तरह से गरमा गया था। पीएम मोदी समते बीजेपी के कई नेताओं ने इस मसले पर कांग्रेस पर हमला बोला था।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Rashifal 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026