Arvind Kejriwal: गुजरात में आप नेताओं की गिरफ्तारी पर आगबबूला हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री, ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर कर जताया विरोध

Arvind Kejriwal: गुजरात में आम आदमी पार्टी लगातार किसानों की हक दिलाने में लगी हुई है। हालांकि गुजरात पुलिस ने कई नेताओं को गिरफ्तार किया है।

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal - फाइल फोटो

Arvind Kejriwal: गुजरात में आप पार्टी का वर्चस्व लगातार बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी लगातार यह दावा कर रही है कि किसानों को उनकी फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। इसी कारण बड़ी संख्या में आप पार्टी के कार्यकर्ता और नेता लगातार सड़कों पर उतर रहे है और जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इसी बीच आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर कर गुजरात पुलिस पर सवाल खड़े किए है। बता दें कि गुजरात में आप पार्टी लगातार एक्टिव है, और किसानों का हक दिलाने में लगी हुई है।

Arvind Kejriwal ने ट्वीट कर गुजरात पुलिस पर उठाए सवाल

अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “गुजरात की तीस साल की बीजेपी सरकार ने दमन की इंतहा कर दी।

किसानों के पक्ष में आवाज़ उठाने के जुर्म में आज आम आदमी पार्टी के दो नेताओं – प्रवीण राम और राजू करपड़ा को गिरफ्तार कर लिया”। इससे पहले भी कई आप को नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।

जिस तरह से उन्होंने किसानों का दमन शुरू किया है – अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर अपना वीडियो शेयर करते हुए कहा कि “1985 में गुजरात में कांग्रेस की 182 में से 149 सीट आई थीं। कांग्रेस को अहंकार हो गया। 1987 में किसान आंदोलन हुआ। कांग्रेस ने उसका दमन किया और गुजरात के लोगों ने 149 सीट वाली कांग्रेस को अगले चुनाव में उखाड़ फेंका।

पिछले 30 साल से गुजरात में बीजेपी का शासन है। उन्हें भी अब बहुत ज़्यादा अहंकार हो गया। जिस तरह से उन्होंने किसानों का दमन शुरू किया है, गुजरात के लोग अगले चुनाव में बीजेपी को भी उखाड़ फेंकेंगे”।

Exit mobile version