---Advertisement---

दिल्ली में बाढ़ के खतरे पर बोले CM Kejriwal- ‘ये वक्त राजनीति का नहीं, मिलकर काम करने की जरूरत’

CM Kejriwal: दिल्ली में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इसको लेकर आज CM केजरीवाल ने बैठक कर स्थिति का जायजा लिया।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 10, 2023 4:16 अपराह्न

Arvind Kejriwal On Delhi Rain
Follow Us
---Advertisement---

CM Kejriwal: दिल्ली में शनिवार से हो रही भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। भारी बारिश के चलते युमान नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच चुका है। इसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज (10 जुलाई) बैठक कर स्थिति का जायजा लिया। बैठक के बाद उन्होंने संयुक्त प्रेस वार्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ये वक्त राजनीति का नहीं। दिल्ली एक बड़े खतरे की ओर बढ़ रहा है। हमें मिलकर काम करने की जरूरत है, ताकि प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके।

‘ये वक्त उंगली उठाने का नहीं’

उन्होंने कहा कि वे वक्त एक दूसरे पर उंगली उठाने का नहीं है। हम सभी को एक होना होगा। एक दूसरे की उंगली पकड़कर मदद करनी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने अधिकारियों और मंत्रियों को फील्ड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार (8 जुलाई) को दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई। मात्र 24 घंटों के दौरान 153 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो दिल्ली का सिस्टम बर्दाश्त नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली का सिस्टम इतनी बारिश के लिए नहीं बना है। ऐसी स्थिति में हम सभी को एक साथ काम करने की जरूरत है।

दिल्ली में बाढ़ हथिनीकुंड पर निर्भर

CM केजरीवाल ने आगे कहा कि पिछले साल भी मानसून में भारी बारिश हुई थी, लेकिन तब 100 मिलीलीटर के आसपास बारिश दर्ज की गई है। जिसके कुछ घंटों बाद स्थिति सामान्य हो गई है। लेकिन, इस बार ऐसा नहीं है। मानसून अपने कड़े तेवर दिखा रहा है और एक ही दिन में दिल्ली में 153 मिलीलीटर बारिश बरस गई, जो खतरे की बात है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बाढ़ की स्थिति हथिनीकुंड पर निर्भर करती है। क्योंकि युमाना में हरियाणा से पानी छोड़ा जाता है। अगर हथिनीकुंड से और पानी छोड़ा जाएगा, तो हालात बिगड़ सकते हैं। इसलिए हमें तैयार रहनी की जरूरत है।

पानी-पानी हुई दिल्ली, कई जगह जलभराव

बता दें कि दिल्ली में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिस वजह से दिल्ली पानी-पानी हो गई है। भारी बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया है। गलियों मोहल्लों में कीचड़ और गंदगी का अंबार लगा हुई है। जबकि, बारिश के चलते दिल्ली की यातायात व्यवस्था भी ठप हो गई है। ऐसे में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

वहीं, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन और दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। फिलहाल, यमुना का जलस्तर 204.63 मीटर के आसपास है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज शाम तक जलस्तर खतर के निशान 205.33 मीटर को पार कर जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026